facebookmetapixel
Advertisement
Aegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,550 के नीचे; Grasim और HDFC Life सबसे बड़े लूजरBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधार

Advertisement

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ITR में गलती होने पर घबराने के बजाय रिवाइज्ड रिटर्न भरें। तय समय-सीमा में सुधार न करने पर टैक्स नोटिस और रिफंड रुकने जैसी समस्याएं हो सकती हैं

Last Updated- August 03, 2026 | 3:58 PM IST
Income Tax Return
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ITR Filing 2026-27: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करते समय छोटी-मोटी गलतियां होना काफी आम बात है। कई बार जल्दबाजी में गलत इनकम दर्ज हो जाती है, तो कभी कोई डिडक्शन क्लेम करना छूट जाता है। अगर आपने 31 जुलाई की तय तारीख तक या उससे पहले अपना ITR फाइल कर दिया और बाद में आपको अपनी गलती का अहसास हुआ, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इनकम टैक्स एक्ट आपको अपनी इस भूल को सुधारने का मौका देता है। आप रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करके अपने ITR में सुधार कर सकते हैं।

क्या होता है रिवाइज्ड रिटर्न?

आसान शब्दों में कहें तो रिवाइज्ड रिटर्न का मतलब अपने पुराने टैक्स फॉर्म की गलतियों या कमियों को सुधारकर नया फॉर्म फाइल करना है। इसके जरिए आप अपनी इनकम की गलत जानकारी, छूटे हुए डिडक्शन, बैंक अकाउंट की गलत डिटेल्स या छूटे हुए टैक्स क्रेडिट (TDS/TCS) को ठीक कर सकते हैं।

एक बार जब आप रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर देते हैं, तो यह आपके पुराने (मूल) रिटर्न की जगह ले लेता है। यानी टैक्स डिपार्टमेंट की नजर में आपका नया रिवाइज्ड रिटर्न ही मान्य माना जाएगा। इतना ही नहीं, अगर आपने गलती से गलत ITR फॉर्म चुन लिया था, तो उसे भी सुधारा जा सकता है। 

टैक्स एक्सपर्ट बलवंत जैन कहते हैं, “अगर ITR भरते समय आपसे गलत फॉर्म चुन लिया गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कानून आपको रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करके अपनी गलती सुधारने का मौका देता है। मसलन, अगर आपको कैपिटल गेन होने की वजह से ITR-2 भरना चाहिए था, लेकिन आपने गलती से ITR-1 भर दिया, तो आप रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करके सही फॉर्म चुन सकते हैं।”

Also Read: ‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिस

कितनी बार रिवाइज कर सकते हैं अपना ITR?

इनकम टैक्स के नियमों में ऐसा कोई पाबंदी नहीं है कि आप ITR कितनी बार रिवाइज कर सकते हैं। अगर रिटर्न भरने के बाद आपको कोई नई गलती पता चलती है, तो तय समय-सीमा के अंदर आप उसे सुधारते हुए दोबारा रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर यह प्रक्रिया एक से ज्यादा बार भी की जा सकती है।

हालांकि, जैन की सलाह है कि ITR को बार-बार रिवाइज करने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि पहले रिटर्न की अच्छी तरह जांच कर लें, सभी गलतियों की लिस्ट बना लें और फिर एक ही बार में उन्हें सुधारकर रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करें। इससे प्रक्रिया आसान रहती है और टैक्स डिपार्टमेंट का ध्यान भी आपकी ओर नहीं जाता।

डेडलाइन, लेट फीस और नियमों का ध्यान रखना जरूरी

ClearTax की टैक्स एक्सपर्ट चांदनी आनंदन कहती हैं कि रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करते समय कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना जरूरी है:

  • मैनुअल रिटर्न: अगर आपने अपना मूल रिटर्न पेपर फॉर्मेट में (मैनुअल) जमा किया था, तो उसे ऑनलाइन या इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रिवाइज नहीं किया जा सकता।
  • समय-सीमा: किसी भी असेसमेंट ईयर के लिए रिवाइज्ड ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर होती है। यानी अगर रिटर्न में कोई गलती रह गई है, तो उसे इस तारीख तक सुधारकर नया रिवाइज्ड रिटर्न फाइल किया जा सकता है।
  • लेट फीस के साथ मौका: टैक्सपेयर्स लेट फीस का भुगतान करके असेसमेंट ईयर की 31 मार्च तक भी रिवाइज्ड रिटर्न भर सकते हैं।

यदि रिवाइज्ड रिटर्न असेसमेंट ईयर के समाप्त होने के 9 महीने बाद लेकिन 12 महीने से पहले फाइल किया जाता है, तो लेट फीस इस प्रकार देनी होगी:

  1. अगर आपकी कुल आय 5 लाख रुपये से अधिक नहीं है, तो 1,000 रुपये।
  2. अन्य सभी मामलों में 5,000 रुपये।

Also Read: Explainer: नौकरी और फ्रीलांसिंग दोनों से हुई कमाई? नोटिस से बचने के लिए समझ लें टैक्स के नियम

ITR-U का ऑप्शन और पेनल्टी

जैन का कहना है कि अगर आप रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की तय समय-सीमा भी चूक जाते हैं, तब भी आपके पास अपडेटेड रिटर्न (ITR-U) फाइल करने का ऑप्शन रहता है। टैक्सपेयर्स संबंधित असेसमेंट ईयर खत्म होने के बाद 48 महीने के भीतर ITR-U फाइल कर अपनी गलती सुधार सकते हैं।

हालांकि, ITR-U फाइल करने पर सिर्फ बकाया टैक्स और उस पर लगने वाला ब्याज ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त टैक्स भी देना पड़ता है। यह अतिरिक्त टैक्स इस बात पर निर्भर करता है कि आप ITR-U कितनी देर से फाइल कर रहे हैं। नियम इस प्रकार हैं:

  • अगर आप असेसमेंट ईयर खत्म होने के एक साल के भीतर ITR-U फाइल करते हैं, तो आपको बकाया टैक्स और उस पर लगने वाले ब्याज के साथ कुल राशि का 25% अतिरिक्त टैक्स भी देना होगा।
  • वहीं, अगर ITR-U एक साल बाद लेकिन दो साल के भीतर फाइल किया जाता है, तो यह अतिरिक्त टैक्स बढ़कर बकाया टैक्स और ब्याज की कुल राशि का 50% हो जाता है।

गलती न सुधारने पर क्या होंगे नुकसान?

दोनों टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि ITR में हुई गलती को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अगर आपने गलत ITR फॉर्म भरा है या जरूरी जानकारी छिपाई है, तो इनकम टैक्स डिपार्टिमेंट आपके रिटर्न को अमान्य (Invalid) घोषित कर सकता है।

ऐसी स्थिति में आपका टैक्स रिफंड अटक सकता है, इनकम टैक्स डिपार्टिमेंट का नोटिस आ सकता है और ब्याज के साथ पेनल्टी भी भरनी पड़ सकती है। इतना ही नहीं, अगर आपको कैपिटल लॉस या बिजनेस लॉस को अगले सालों में कैरी फॉरवर्ड करने का फायदा मिलना था, तो वह अधिकार भी खत्म हो सकता है। अगर तय समय-सीमा के भीतर गलती नहीं सुधारी गई, तो टैक्स डिपार्टमेंट यह मान सकता है कि आपने ITR फाइल ही नहीं किया था।

Advertisement
First Published - August 3, 2026 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement