facebookmetapixel
Advertisement
Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीबStocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजर

CBDT चेयरमैन का दावा: FY26 में 25.2 लाख करोड़ रुपये का कर लक्ष्य होगा हासिल

Advertisement

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 10 नवंबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर सात प्रतिशत अधिक 12.92 लाख करोड़ रुपये रहा

Last Updated- November 17, 2025 | 9:59 PM IST
Income Tax
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि उन्हें वित्त वर्ष 26 के लिए 25.2 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह के लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा है। इस महीने के अंत में देय तीसरी अग्रिम कर किस्त से व्यक्तिगत आयकर वृद्धि और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स के रुझानों की स्पष्ट तस्वीर मिलेगी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 10 नवंबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर सात प्रतिशत अधिक 12.92 लाख करोड़ रुपये रहा। अग्रवाल ने बताया कि विभाग ने उन मामलों की भी समीक्षा शुरू कर दी है जिनमें आयकर रिफंड का दावा गलत ढंग से गया था। इसलिए जांच पूरी होने तक भुगतान अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। सत्यापन की प्रक्रिया दिसंबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। अग्रवाल ने कहा, ‘हमें पता चला कि कुछ रिफंड के दावे गलत तरीके से किए गए थे। हमने उन करदाताओं को लिखा है। सत्यापन जारी है और दिसंबर तक ठीक कर दिया जाएगा।’ विसंगतियों के लिए चिह्नित रिफंड की जांच के बाद ही मंजूरी दी जाएगी।

Advertisement
First Published - November 17, 2025 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement