facebookmetapixel
Advertisement
सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारीनिप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ उम्मेन जून में सेवानिवृत्त होंगेजेएसडब्ल्यू मोटर्स ने दसॉ सिस्टम्स से किया करार, ईवी डिजाइन और उत्पादन को मिलेगी रफ्तार

Angel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौका

Advertisement

ETF में न्यूनतम निवेश ₹1,000 है और इसके बाद ₹1 के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है

Last Updated- February 10, 2026 | 7:17 PM IST
Angel One
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Angel One Silver ETF: Angel One Asset Management Company (AMC) ने अपने नए निवेश विकल्प Angel One Silver ETF और Angel One Silver ETF FoF लॉन्च किए हैं। ये दोनों फंड नए निवेश (NFO) के रूप में अब सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। ETF NFO 9 फरवरी 2026 को बंद होगा, जबकि FoF NFO 23 फरवरी 2026 को बंद होगा।

क्या खास है इस निवेश में

AMC ने बताया कि दोनों स्कीम चांदी में निवेश का अवसर देती हैं। ये घरेलू कीमतों के आधार पर चांदी की कीमत को ट्रैक करती हैं, जिससे निवेशकों को पारदर्शिता और आसान निवेश का फायदा मिलता है। ETF में निवेश NSE के जरिए लगातार किया जा सकेगा, जबकि FoF में निवेश बिना डिमैट अकाउंट के भी किया जा सकता है।

फंड हाउस के अनुसार, चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है। इसका इस्तेमाल सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहनों और डेटा सेंटर्स में हो रहा है, जबकि कुछ बाजारों में सप्लाई कम है। AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक भारत में Silver ETF के तहत प्रबंधित संपत्ति ₹72,000 करोड़ से अधिक हो गई थी। चांदी ने पिछले 10 साल में 25.8 प्रतिशत सालाना रिटर्न दिया है।

Angel One Silver ETF और Silver FoF पर विशेषज्ञों की राय

Angel One AMC के सीईओ हेमेन भाटिया का कहना है कि चांदी अब सिर्फ एक कीमती धातु नहीं है, बल्कि आधुनिक वैश्विक अर्थव्यवस्था में यह एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संपत्ति बनती जा रही है। इसके इस्तेमाल में लगातार वृद्धि और नई तकनीक उद्योगों में इसकी मांग इसे लंबे समय के निवेश के लिए आकर्षक बनाती है। उन्होंने कहा कि Silver ETF और Silver FoF के जरिए निवेशक सरल, पारदर्शी और कम लागत में इस एसेट में हिस्सा ले सकते हैं।

निवेश की शर्तें

ETF में न्यूनतम निवेश ₹1,000 है और इसके बाद ₹1 के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। FoF में न्यूनतम निवेश ₹500 है। FoF के लिए SIP विकल्प भी हैं- रोजाना ₹250, साप्ताहिक/पखवाड़ी/मासिक ₹500 और तिमाही ₹1,500। दोनों स्कीम में कोई एग्जिट लोड नहीं है, जिससे ये पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करने के लिए उपयुक्त हैं।

जोखिम और मैनेजमेंट

इन योजनाओं में Mehul Dama और Kewal Shah फंड मैनेजर हैं। Silver ETF का उद्देश्य चांदी की घरेलू कीमत के अनुसार रिटर्न देना है, लेकिन इसमें कोई गारंटी नहीं है। Risk-o-meter के अनुसार, दोनों स्कीम में निवेश “बहुत हाई जोखिम” वाला है।

Advertisement
First Published - February 10, 2026 | 2:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement