कमोडिटी

Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,57,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,57,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- February 10, 2026 | 10:25 AM IST

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव मंगलवार (10 फरवरी) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,57,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,57,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रही है।

सोने के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 2,065 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,001 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,58,066 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 776 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,290 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,58,070 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,56,001 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 2,623 रुपये की गिरावट के साथ 2,59,997 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,62,620 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,905 रुपये की गिरावट के साथ 2,57,715 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,60,527 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,59,997 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: चांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव टूटे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना मंगलवार को 5,084.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,079.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 28.60 डॉलर की गिरावट के साथ 5,050.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 83.21 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 82.23 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.08 डॉलर की गिरावट के साथ 81.15 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,56,001 1,58,066 1,57,290
चांदी 2,59,997 2,62,620 2,57,715
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,084.30 5,079.40 5,050.80
चांदी 83.21 82.23 81.15

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : February 10, 2026 | 10:25 AM IST