बाजार

Stock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पार

दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी के बीच आज सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी शुरुआत की उम्मीद, अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेत

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- February 10, 2026 | 9:26 AM IST

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच जोरदार शुरुआत की। निवेशकों का भरोसा साफ नजर आया और बाजार खुलते ही खरीदारी का माहौल बन गया। बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर से करीब 144 अंकों की बढ़त के साथ 84,210 के स्तर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 84,270 के आसपास पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 ने भी मजबूती दिखाते हुए करीब 57 अंकों की तेजी के साथ 25,922.65 के स्तर पर ओपनिंग की।

सुबह करीब 9:18 बजे सेंसेक्स 204 अंकों की बढ़त के साथ 84,270 के ऊपर ट्रेड करता दिखा, जबकि निफ्टी 56 अंकों की मजबूती के साथ 25,924 के आसपास बना रहा। बाजार की इस तेजी ने निवेशकों के चेहरे पर रौनक लौटा दी।

वैश्विक बाजारों से मिला सपोर्ट

भारतीय बाजारों को मजबूती का सबसे बड़ा सहारा वैश्विक संकेतों से मिला। अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को टेक शेयरों की अगुवाई में अच्छी तेजी देखने को मिली। एशियाई बाजारों में भी जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का बाजार हरे निशान में रहे। इसी का असर भारतीय बाजारों की ओपनिंग पर साफ दिखा।

टॉप गेनर्स में IT, बैंक और ऑटो शेयर चमके

शुरुआती कारोबार में कई बड़े शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। Eternal करीब 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। Titan, Axis Bank, Sun Pharma, L&T और NTPC में भी मजबूती रही। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में निवेशकों की खास दिलचस्पी देखने को मिली। Kotak Bank, BEL, TCS, Bharti Airtel और Reliance भी हरे निशान में ट्रेड करते नजर आए।

ऑटो सेक्टर से Maruti, M&M और FMCG सेक्टर से ITC और Hindustan Unilever ने भी बाजार को सपोर्ट दिया।

इन शेयरों पर दिखा दबाव, टॉप लूजर्स में शामिल

जहां एक तरफ बाजार में तेजी रही, वहीं कुछ शेयरों पर मुनाफावसूली का दबाव भी देखने को मिला। HCL Tech सबसे ज्यादा कमजोरी में रहा। इसके अलावा IndiGo, Bajaj Finance, HDFC Bank, Asian Paints और Tata Steel जैसे शेयर लाल निशान में ट्रेड करते दिखे। आईटी सेक्टर के कुछ बड़े शेयरों में हल्की गिरावट ने बाजार की तेजी को थोड़ा सीमित रखा।

निवेशकों की नजर नतीजों और IPO पर

आज बाजार की दिशा तय करने में तिमाही नतीजों की बड़ी भूमिका रहने वाली है। Titan, Torrent Power, United Breweries, Wockhardt समेत कई कंपनियां आज अपने Q3 नतीजे जारी करेंगी। इसके अलावा IPO बाजार में भी हलचल है। Fractal Analytics और Aye Finance के IPO दूसरे दिन में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि SME सेगमेंट में कुछ IPO आज बंद होने वाले हैं।

First Published : February 10, 2026 | 7:59 AM IST