facebookmetapixel
Advertisement
Bank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेट

Q3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांव

Advertisement

Stock to buy: ग्लोबल ब्रोकरेज हॉउस जुबिलेंट फूडवर्क्स पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्टॉक पर लॉन्ग टर्म लिहाज से मजबूत आउटलुक दिया है।

Last Updated- February 11, 2026 | 9:23 AM IST
stocks to buy today

Stock To Buy: रेस्टोरेंट कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड के शेयर मौजूदा लेवल से 50 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ सकते हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को 1.08 प्रतिशत चढ़कर 553.75 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, शेयर अपने 52 वीक्स हाई से 26 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे हैं। देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स ने एक बार फिर दो अंकों की एसएसएस वृद्धि के साथ अपनी अलग पहचान बनाई। डोमिनोज पिज्जा के दम पर एकल राजस्व में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत वृद्धि हुई। ऑर्डर 17.3 प्रतिशत बढ़े। इस बीच, ग्लोबल ब्रोकरेज हॉउस जुबिलेंट फूडवर्क्स पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्टॉक पर लॉन्ग टर्म लिहाज से मजबूत आउटलुक दिया है।

Jubilant FoodWorks पर Jefferies का टारगेट: ₹850

जेफरीज ने जुबिलेंट फूडवर्क्स पर ‘BUY‘ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 850 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर अपने पिछले बंद भाव 553 रुपये से 53 प्रतिशत रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का प्री-इंड एएस (Pre-Ind AS) के आधार पर एबिट्डा मार्जिन पिछले नौ तिमाहियों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से ऑपरेटिंग लीवरेज (खर्चों पर बेहतर कंट्रोल) की वजह से हुई है और इसमें प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाने का योगदान बहुत कम रहा है।

ब्रोकरेज ने कहा कि यह मार्जिन बढ़ोतरी इसलिए खास है क्योंकि यह ऐसे समय में हुई जब समान स्टोर्स की बिक्री वृद्धि थोड़ी धीमी पड़ी थी। इससे निवेशकों की मुनाफे को लेकर बनी चिंता कुछ हद तक दूर हुई है। डिलीवरी बिजनेस लगातार मजबूत हो रहा है, लेकिन डाइन-इन (रेस्टोरेंट में बैठकर खाने) वाले कारोबार पर अभी और ध्यान देने की जरूरत है।

Jubilant FoodWorks पर Jefferies का टारगेट: ₹800

ब्रोकरेज हॉउस सिटी ब्रोकिंग ने भी जुबिलेंट फूडवर्क्स पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से 44 प्रतिशत ज्यादा है।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने मजबूत वृद्धि और मुनाफे के मार्जिन में सुधार दर्ज किया है। समान स्टोर बिक्री में बढ़ोतरी और एबिटा से पहले की आय के मार्जिन में विस्तार इसका मुख्य कारण रहा। कंपनी को भरोसा है कि 5 से 7 प्रतिशत की समान स्टोर बिक्री वृद्धि आगे भी बनी रहेगी, भले ही तुलना का आधार पहले से ऊंचा हो।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी वर्ष 2028 तक 15 प्रतिशत प्री-इंड एएस आधार पर एबिड्टा से पहले की आय का मार्जिन हासिल करने की राह पर है। पोपायज़ ब्रांड ने लगातार तीसरी तिमाही में दो अंकों की समान स्टोर बिक्री वृद्धि दर्ज की है।

Jubilant FoodWorks पर HSBC का टारगेट: ₹700

एचएसबीसी ने जुबिलेंट फूडवर्क्स पर 700 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 26 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर मंगलवार को 554 रुपये पर बंद हुए।

रिपोर्ट में कहा गया कि मुनाफे में 5 प्रतिशत की बढ़त मुख्य रूप से ग्रॉस मार्जिन बेहतर रहने की वजह से आई। इसमें कीमतें बढ़ाना और नए उत्पाद पेश करना शामिल रहा। साथ ही खर्चों पर बेहतर नियंत्रण से मार्जिन में 200 आधार अंकों का सुधार हुआ।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी ने ऊंचे तुलना आधार के बावजूद 5 से 7 प्रतिशत समान स्टोर बिक्री वृद्धि का अनुमान दिया है। पोपायज़ ब्रांड में भी मजबूत वृद्धि को लेकर कंपनी को भरोसा है और यह अब तक की सबसे मजबूत बढ़ोतरी में से एक है।

शेयर प्रदर्शन

जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर पिछले कारोबारी सेशन में 1.3 प्रतिशत बढ़कर 555.7 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। पिछले एक महीने में शेयर 6 प्रतिशत चढ़ा है, लेकिन पिछले छह महीनों में इसमें 11.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल में स्टॉक में 18.27 फीसदी की गिरावट आई है। दो साल में शेयर 14.87 प्रतिशत और तीन साल में 20.29 फीसदी चढ़ा है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 37,941.10 करोड़ रुपये है।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 11, 2026 | 9:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement