facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Ofbusiness करेगी Steel business में 3,000 करोड़ का निवेश, 2026 में ला रही है 85,000 करोड़ का IPO

Advertisement

कंपनी ने तीन इस्पात फर्मों - एसएमडब्ल्यू इस्पात, श्री सिद्धबली इस्पात और नोबल स्टील का अधिग्रहण किया है और तीनों कंपनियों में विस्तार की योजना भी है।

Last Updated- January 05, 2025 | 11:25 PM IST
Steel

थोक कारोबार से जुड़े वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) स्टार्टअप ऑफबिजनेस ने अगले तीन साल में अपने इस्पात कारोबार को दोगुना करने के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी ने तीन इस्पात फर्मों – एसएमडब्ल्यू इस्पात, श्री सिद्धबली इस्पात और नोबल स्टील का अधिग्रहण किया है और तीनों कंपनियों में विस्तार की योजना भी है। कंपनी अपने इस्पात कारोबार को दोगुना कर 40 लाख टन सालाना तक पहुंचाना चाहती है।

कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आशीष महापात्रा ने कहा, ‘‘हम अपने इस्पात कारोबार को अगले तीन वर्षों में मौजूदा के 20 लाख टन से बढ़ाकर 40 लाख टन प्रतिवर्ष से अधिक करने के लिए करीब 35 करोड़ अमेरिकी डॉलर या लगभग 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इससे क्षेत्र के कर-पूर्व आय (एबिटडा) में भी मौजूदा स्तर से 2.5 गुना तक वृद्धि होने की उम्मीद है।

पीयूष गोयल ने बता दिए FDI के आंकड़े, हर महीने, Jan-Sept, 2024 में कितने लाख करोड़, पढ़ें, FDI की हर बात

विस्तार के लिए पूंजी आंतरिक स्रोतों, कर्ज और इक्विटी के जरिये जुटाई जाएगी। कंपनी एलएंडटी, अदाणी, जे कुमार, दिलीप बिल्डकॉन, अशोका बिल्डकॉन जैसी कंपनियों को इस्पात की आपूर्ति करती है।

ऑफबिजनेस की योजना प्री-पेंटेड गैल्वनाइज्ड आयरन (पीपीजीआई) जैसी नई श्रेणियों में प्रवेश करने की भी है, जिसमें थर्मो-मैकेनिकल ट्रीटेड (टीएमटी) बार और स्ट्रक्चर शामिल हैं। कंपनी वित्त वर्ष 26 में 1 बिलियन डॉलर का आईपीओ लाने की भी योजना बना रही है।

गजब ! गडकरी का 56,000 करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, एक झटके में NHAI को 12,000 करोड़ का फायदा

Year ender: 2024 में Investors ने Share Market से कमाए 77 लाख 66 हजार करोड़, 2025 में आप कितना कमाएंगे? पढ़ें…

 

Advertisement
First Published - January 5, 2025 | 8:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement