facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

इस्पात आयातकों को बड़ी राहत! सरकार ने NOC खत्म किया, छूट 2026 तक बढ़ाई

Advertisement

इस्पात मंत्रालय ने गैर-क्यूसीओ ग्रेड के लिए NOC की जरूरत खत्म की, चैप्टर 73 उत्पादों की छूट 2026 तक बढ़ाई और SIMS पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नई सुविधा शुरू की

Last Updated- November 21, 2025 | 8:47 AM IST
Steel

इस्पात मंत्रालय ने गुरुवार को इस्पात आयात प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए कई उपायों की घोषणा की जिनमें गैर-क्यूसीओ ग्रेड के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की आवश्यकता खत्म करना, कुछ इस्पात उत्पादों के लिए छूट की समय सीमा 31 मार्च 2026 तक बढ़ाना और इस्पात आयात निगरानी प्रणाली (एसआईएमएस) के तहत एक नई सरलीकृत पंजीकरण सुविधा शुरू करना शामिल है।

गैर-वित्तीय नियामक सुधारों पर उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशों पर कार्रवाई करते हुए, मंत्रालय ने उन इस्पात ग्रेडों के आयात के लिए स्पष्टीकरण या एनओसी की आवश्यकता खत्म कर दी है जो किसी गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) के अंतर्गत कवर नहीं होते हैं। ऐसे सभी ग्रेड को अब एसआईएमएस पोर्टल पर मैप कर दिया गया है जिससे आयातक मंत्रालय की मंजूरी के बिना सीधे एसआईएमएस नंबर हासिल कर लेते हैं।

मंत्रालय ने निर्दिष्ट चैप्टर 73 इस्पात उत्पादों के लिए क्यूसीओ अनुपालन से पहले दी गई छूट में विस्तार किया है। 31 मार्च 2026 को या उससे पहले जहाज पर लादे गए माल आयात छूट के दायरे में आते रहेंगे।

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement