facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

अनमैरिड कपल के लिए अनफ्रेंडली हुआ OYO, चेक-इन नियमों में किया बड़ा बदलाव

Advertisement

नई पॉलिसी के मुताबिक, चेक-इन के समय हर कपल को अपने रिश्ते का वैध प्रमाण दिखाना होगा, चाहे बुकिंग ऑनलाइन की गई हो या ऑफलाइन।

Last Updated- January 05, 2025 | 2:22 PM IST
OYO
Representative Image

ओयो होटलों में ठहरने की प्लानिंग कर रहे अविवाहित जोड़ों के लिए बुरी खबर है। यात्रा क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी ओयो (OYO) ने मेरठ से शुरू करते हुए नई चेक-इन पॉलिसी लागू की है, जिसमें अब अविवाहित कपल्स को चेक-इन की इजाजत नहीं होगी। यानी, होटल के कमरे में एंट्री सिर्फ उन्हीं को मिलेगी, जो पति-पत्नी हैं।

नई पॉलिसी के मुताबिक, चेक-इन के समय हर कपल को अपने रिश्ते का वैध प्रमाण दिखाना होगा, चाहे बुकिंग ऑनलाइन की गई हो या ऑफलाइन। कंपनी का कहना है कि यह कदम स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

मेरठ से शुरुआत, बाकी शहरों में भी लागू हो सकती है पॉलिसी

ओयो ने अपने पार्टनर होटलों को यह अधिकार दिया है कि वे अपने विवेक के आधार पर अविवाहित जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार कर सकते हैं। कंपनी ने मेरठ के होटलों को इस पॉलिसी को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अगर फीडबैक अच्छा रहा, तो इसे दूसरे शहरों में भी लागू किया जा सकता है।

कंपनी के नॉर्थ इंडिया रीजनल हेड पावस शर्मा ने कहा, “ओयो एक सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम व्यक्तिगत आजादी का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही लोकल कानून और सामाजिक समूहों की चिंताओं को भी समझते हैं।”

अविवाहित जोड़ों के लिए चुनौती बनी नई नीति

यह पॉलिसी ओयो को लंबे समय से मिल रहे फीडबैक का नतीजा है। खासतौर पर मेरठ में सामाजिक समूहों और स्थानीय नागरिकों ने इस मुद्दे को उठाया था। अन्य शहरों से भी ऐसी मांगें आई हैं।

हालांकि, पॉलिसी को लेकर बहस छिड़ सकती है। क्या यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता में दखल है या सामाजिक मूल्यों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने का तरीका?

पावस शर्मा ने यह भी कहा कि कंपनी समय-समय पर इस नीति और इसके प्रभाव की समीक्षा करती रहेगी।

Advertisement
First Published - January 5, 2025 | 2:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement