facebookmetapixel
Advertisement
Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?

Vivo PMLA case: कोर्ट ने Lava के MD हरिओम राय की जमानत याचिका पर ED से जवाब मांगा, अवैध पैसा चीन भेजने का है आरोप

Advertisement

पिछले महीने एक अधीनस्थ अदालत ने राय को जमानत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि राहत का कोई आधार नहीं बनता।

Last Updated- October 03, 2024 | 7:30 PM IST
Vivo PMLA case: Court seeks response from ED on the bail plea of ​​Lava MD Hariom Rai, allegation of sending illegal money to China Vivo PMLA case: कोर्ट ने Lava के MD हरिओम राय की जमानत याचिका पर ED से जवाब मांगा, अवैध पैसा चीन भेजने का है आरोप

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो से जुड़े धन शोधन मामले में लावा इंटरनेशनल मोबाइल कंपनी के प्रबंध निदेशक हरिओम राय की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का रुख पूछा।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने एजेंसी से राय की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर भी जवाब देने को कहा, साथ ही दोनों याचिकाओं पर नोटिस जारी किया।

राय को पिछले साल अक्टूबर में ईडी ने वीवो-इंडिया के खिलाफ मामले में धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। ईडी ने पहले वीवो-इंडिया और अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया था।

पिछले महीने एक अधीनस्थ अदालत ने राय को जमानत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि राहत का कोई आधार नहीं बनता। ईडी ने दावा किया है कि आरोपियों की कथित गतिविधियों ने वीवो-इंडिया को गलत तरीके से लाभ कमाने में सक्षम बनाया, जो देश की आर्थिक संप्रभुता के लिए हानिकारक था।

एजेंसी ने जुलाई 2022 में वीवो-इंडिया और उससे जुड़े लोगों पर छापेमारी की थी। ईडी ने तब आरोप लगाया था कि भारत में करों के भुगतान से बचने के लिए वीवो-इंडिया द्वारा 62,476 करोड़ रुपये की राशि “अवैध रूप से” चीन स्थानांतरित की गई थी।

कंपनी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह “अपने नैतिक सिद्धांतों का दृढ़ता से पालन करती है और कानूनी अनुपालन के लिए समर्पित है”।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 7:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement