facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

बच्चों का दावा – ‘वसीयत में संजय कपूर को बना दिया है डिजिटल प्रेत’

Advertisement

मंगलवार को यह भी आरोप लगाया गया कि वसीयत को कपूर के बच्चों और मां को हटाकर संपत्ति का नियंत्रण प्रिया कपूर के हाथों में जमा करने के लिए बनाया गया था

Last Updated- October 15, 2025 | 2:24 AM IST
Delhi High Court

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में दावा किया कि उनके पिता अपनी क​थित वसीयत में ‘डिजिटल प्रेत की तरह’ मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि इस कथित वसीयत में न तो उनके हस्ताक्षर हैं, न ही उनकी लिखावट, न ही पंजीकरण और न ही इसमें उनके शामिल होने का कोई निशान है।

बच्चों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उनके पिता द्वारा कथित तौर पर तैयार कराई गई वसीयत केवल डिजिटल रूप में थी। समायरा और कियान राज कपूर (वादी) की ओर से पेश होते हुए जेठमलानी ने कपूर की निजी संपत्ति को नियंत्रित करने वाले दस्तावेज में इलेक्ट्रॉनिक एडिट और गायब मेटाडेटा की ओर इशारा किया।

उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चे समायरा (20) और कियान राज (15) ने वसीयत की प्रामाणिकता को चुनौती दी है जिसमें कथित तौर पर उन्हें शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा है।

यह मुकदमा संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर, उनके बेटे, संजय की मां रानी कपूर और पारिवारिक मित्र श्रद्धा सूरी मारवाह के खिलाफ दायर किया गया है, जो 21 मार्च, 2025 की वसीयत की कथित निष्पादक हैं। वादी अपने दिवंगत पिता की व्यक्तिगत संपत्ति में हिस्सा मांग रहे हैं, जिसमें 30,000 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यापारिक साम्राज्य शामिल है।

जेठमलानी ने मंगलवार को यह भी आरोप लगाया कि वसीयत को कपूर के बच्चों और मां को हटाकर संपत्ति का नियंत्रण प्रिया कपूर के हाथों में जमा करने के लिए बनाया गया था। उन्होंने कहा कि वसीयत में सबसे बड़ी विसंगतियों में से एक है स्त्रीलिंग सर्वनामों का बार-बार इस्तेमाल, जिसमें संजय के लिए शी (वह) और हर (उसकी) का इस्तेमाल किया गया है और उसे वसीयत करने वाला बताया गया है।

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement