facebookmetapixel
Advertisement
राखी का कारोबार इस साल ₹25,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान: कैटएचडीएफसी म्युचुअल फंड की 14 स्कीमों के नाम बदले, 26 अगस्त से होंगे लागूCashlo ऐप पर कैश निकालने से लेकर GST, ITR सेवाओं तक विकल्प, दुकानदार कैसे उठा सकते हैं फायदाNSE IPO को लेकर नया ट्विस्ट! कंपनी अपने ही प्लेटफॉर्म पर करा सकती है शेयरों की ट्रेडिंगरत्न एवं आभूषण निर्यात बढ़ाने के लिए बना ​थिंक टैंक, 2040 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्यBSBD अकाउंट से कैश निकालना होगा महंगा! SBI बदल रहा है 1 अक्टूबर से नियमत्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर लगाम की तैयारी, अब सिर्फ 15 दिन का स्टॉक रख सकेंगे बड़े डीलरमजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभव

Railway PIPOnet App: आया रेलवे का नया ऐप, अब सफर के साथ लें पाएंगे नेटफ्लिक्स का मजा

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 5:11 PM IST
Mobile emergency alert

3i इंफोटेक के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम NuRe Bharat Network और RailTel ने PIPOnet मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप ई-टिकटिंग, यात्रा, प्लेटफॉर्न टिकट और मनोरंजन ऐप सहित सभी सेवाएं प्रदान करेगा। रेलटेल ने NuRe Bharat Network के साथ पांच साल की अवधि के लिए विशेष साझेदारी की है। NuRe Bharat Network, 3i Infotech, FISST, और Yellow के संयुक्त स्वामित्व वाला एक कंसोर्टियम है।

नूरे भारत नेटवर्क के सीईओ सैक्स कृष्णा ने बताया कि ऐप अगले दो हफ्तों में एंड्रॉइड प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। कृष्णा ने कहा, “हमने ऐप में नेटफ्लिक्स, ऊबर, ओला को जोड़ा है। PIPOnet के माध्यम से, यात्री ई-टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, कुली, रहने, भोजन और कई अन्य चीजें बुक कर पाएंगे। इसमें उन विज्ञापनदाताओं को भी स्पेस दिया जाएगा जो यात्रियों को अपना विज्ञापन दिखाना चाहते हैं। गुंजाइश बहुत बड़ी है। अगले पांच सालों में हमें उम्मीद है कि इससे 1,000 करोड़ रुपये की कमाई होगी।”

उन्होंने कहा कि PIPOnet विज्ञापनदाताओं को भारत के टियर 1, 2, 3 और 4 शहरों में भारत के लोगों से जुड़ने में मदद करेगा।

रेलटेल, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, संजय कुमार ने बताया, “लगभग 1.7 मिलियन लोग हमारे वाईफाई नेटवर्क में लॉग इन करते हैं। हमारा अनुमान दर्शाता है कि लगभग 1 लाख गांव भारतीय रेलवे के 5 किलोमीटर के दायरे में आते हैं। इनोवेटिक डिजिटल तकनीक के साथ, हमारे पार्टनर बड़ी संख्या में विज्ञापनदाताओं को आकर्षित कर सकते हैं। वे इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं।”

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement