facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

‘सोच-विचार के बाद’ इंडिया AI समिट से बिल गेट्स ने खुद को अलग किया, नहीं देंगे कीनोट

Advertisement

गेट्स फाउंडेशन ने कहा- समिट की प्राथमिकताओं पर फोकस बनाए रखने के लिए गेट्स कीनोट नहीं देंगे; उनकी जगह अंकुर वोरा करेंगे प्रतिनिधित्व

Last Updated- February 19, 2026 | 10:01 AM IST
Bill Gates
File Image

भारत एआई इम्पैक्ट समिट में अपनी मौजूदगी को लेकर दो दिन तक बनी अनिश्चितता के बाद, Gates Foundation India ने गुरुवार को कहा कि बिल गेट्स अब नई दिल्ली में हो रहे India AI Impact Summit में अपना पहले से तय कीनोट भाषण नहीं देंगे।

फाउंडेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा, “सोच-विचार के बाद, और यह सुनिश्चित करने के लिए कि समिट का फोकस इसके प्रमुख उद्देश्यों पर बना रहे, श्री गेट्स अपना कीनोट संबोधन नहीं देंगे। गेट्स फाउंडेशन की ओर से अफ्रीका और इंडिया ऑफिस के प्रेसिडेंट अंकुर वोरा समिट में हिस्सा लेंगे और आज बाद में संबोधित करेंगे। गेट्स फाउंडेशन भारत में स्वास्थ्य और विकास से जुड़े साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपने काम के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

गेट्स को गुरुवार को 12 मिनट का कीनोट भाषण देना था। इस सत्र में सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और डेरियो अमोडेई जैसे टेक लीडर्स भी शामिल होने वाले थे।

समिट में गेट्स की मौजूदगी को लेकर अनिश्चितता मंगलवार से शुरू हुई थी, जब कई रिपोर्टों में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि वह इस कार्यक्रम को संबोधित नहीं करेंगे। हालांकि, इन रिपोर्टों के बाद गेट्स फाउंडेशन ने सफाई दी थी कि वह कार्यक्रम में भाग लेंगे।

गुरुवार सुबह अंतिम स्पष्टता सामने आई, जिसमें यह पुष्टि हो गई कि बिल गेट्स समिट में शामिल नहीं होंगे। वह सोमवार को भारत पहुंचे थे और सबसे पहले विजयवाड़ा गए थे, जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री के. पवन कल्याण और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

‘एपस्टीन’ फाइलों में बिल गेट्स का नाम

अमेरिका के न्याय विभाग (US Department of Justice) ने पिछले महीने दिवंगत सेक्स अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े लाखों दस्तावेज जारी किए थे। इन नए दस्तावेजों से बदनाम फाइनेंसर के कई हाई-प्रोफाइल लोगों से संबंधों की नई जानकारी सामने आई है, जिनमें बिल गेट्स, एलन मस्क और अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक शामिल हैं।

हालांकि, एपस्टीन के पीड़ितों ने बिल गेट्स पर किसी तरह के गलत आचरण का आरोप नहीं लगाया है। लेकिन न्याय विभाग द्वारा सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में एपस्टीन का यह दावा शामिल है कि बिल गेट्स को यौन संचारित बीमारी (Sexually Transmitted Disease) हुई थी। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, गेट्स के प्रवक्ता ने पहले इस आरोप को “बिल्कुल बेतुका” बताकर खारिज कर दिया था।

Advertisement
First Published - February 19, 2026 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement