facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका की अगुवाई वाले Pax Silica गठबंधन में शामिल हुआ भारत, AI और क्रिटिकल मिनिरल्स सप्लाई चेन को मजबूतीमोतीलाल ओसवाल की नई रिपोर्ट: चश्मा कंपनी पर शुरू की कवरेज, 25% अपसाइड का दिया टारगेटIndia AI Impact Summit 2026 Day 5: कई बड़े बिजनेस लीडर्स होंगे स्पीकर, जानिए आज की पूरी डीटेलGold and Silver Rate today: MCX पर चांदी में ₹2,481 की तेजी से शुरू हुआ ट्रेड, सोना भी चमकाGaudium IVF IPO: ₹165 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने बताया बिजनेस मॉडलकर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में आईटीसी रिफंड पर नहीं लगेगी मनमानी रोककोयला खदानों का संचालन तेज करने के लिए समय-सीमा में होगा बदलाव! मंत्रालय ने रखा प्रस्तावसरकारी आंकड़ों से अपने आंकड़े जोड़ेगा ईपीएफओ!नई जीडीपी सीरीज में सरकारी आवास सुविधा को वेतन का हिस्सा माना जाएगा, PFCE में भी जोड़ा जाएगासाल के अंत तक शुरू होगा रेयर अर्थ मैग्नेट का उत्पादन, चार राज्यों में बनेंगे प्रसंस्करण पार्क

India AI Impact Summit 2026 Day 5: कई बड़े बिजनेस लीडर्स होंगे स्पीकर, जानिए आज की पूरी डीटेल

Advertisement

समिट के आखिरी दिन सुंदर पिचाई, डारियो अमोदेई, OECD प्रमुख मैथियास कॉरमैन सहित कई दिग्गज वक्ता मंच पर होंगे; आज “लीडर्स डिक्लेरेशन” भी अपनाया जाएगा।

Last Updated- February 20, 2026 | 10:38 AM IST
India AI Impact Summit 2026
File Image

India AI Impact Summit 2026 का आखिरी दिन शुक्रवार को है। आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में कई बड़े बिजनेस लीडर्स और वैश्विक नेताओं के भाषण तय हैं। इनमें सुंदर पिचाई, मैथियास कॉरमैन, सलील पारिख और डारियो अमोदेई जैसे नाम शामिल हैं। आज समिट में एक “लीडर्स डिक्लेरेशन” भी अपनाया जाएगा। इसमें वैश्विक AI गवर्नेंस और सहयोग के लिए सामूहिक प्रतिबद्धताओं को दोहराया जाएगा और आगे की साझा रूपरेखा (रोडमैप) तय किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को समिट का औपचारिक उद्घाटन किया और दुनिया भर के नेताओं का स्वागत किया। इस आयोजन में 500 से ज्यादा AI लीडर्स शामिल हुए हैं, जिनमें 100 से ज्यादा फाउंडर और सीईओ, 150 अकादमिक और शोधकर्ता, और करीब 400 चीफ टेक्निकल ऑफिसर मौजूद हैं।

आज (शुक्रवार) AI Impact Summit 2026 में बोलने वाले प्रमुख लीडर्स

कीनोट स्पीकर्स

  • सुंदर पिचाई, CEO, Google
  • मैथियास कॉरमैन, Secretary-General, OECD
  • राज रेड्डी, ट्यूरिंग अवॉर्ड विजेता AI पायनियर, प्रोफेसर एमेरिटस, Carnegie Mellon University
  • जीतू पटेल, President और Chief Product Officer, Cisco Inc
  • मार्कस वॉलेनबर्ग, Chairman, SEB और Saab
  • क्रिस्टियानो अमोन, President और CEO, Qualcomm
  • एब्बा बुश, Deputy Prime Minister और Minister for Energy & Business, Sweden
  • प्रत्युष कुमार और विवेक राघवन, Sarvam AI
  • थॉमस श्नाइडर, Ambassador, Vice-Director और Co-Director of International Relations (OFCOM), Switzerland
  • विवेक महाजन, CTO, Fujitsu
  • किरण मजूमदार-शॉ, Chairperson, Biocon Group
  • मैथ्यू प्रिंस, CEO, Cloudflare
  • विजय शेखर शर्मा, CEO, Paytm
  • अनन्या बिड़ला, Birla AI Labs
  • लेफ्टिनेंट जनरल विपुल शिंगल, AVSM, SM, Deputy Chief of the Army Staff (Information Systems & Training)
  • सारा हूकर, Co-founder, Adaption Labs
  • आदित पलिचा, CEO और Co-Founder, Zepto

यह भी पढ़ें: India AI Impact Summit 2026 में पीएम मोदी ने एआई के लिए पेश किया ‘मानव’ दृष्टिकोण, तकनीक हो सर्वसुलभ

India AI Impact Summit 2026: आज के प्रमुख पैनल  

1) Data sovereignty (डेटा संप्रभुता)

स्पीकर्स:

  • सुनील गुप्ता (MD & CEO, Yotta Data Services)
  • नासुबो ओंगोमा (COO, Qhala)
  • सीमा अंबास्था (CEO, L&T Vyoma)

2) From pilots to population: Scaling AI for inclusive impact

स्पीकर्स:

  • डारियो अमोदेई (CEO, Anthropic)
  • डोरीन बोगदान-मार्टिन (International Telecommunication Union)
  • नंदन नीलेकणि (Co-founder & Chairman, Infosys)
  • शंकर मारुवाड़ा (EkStep Foundation)
  • ट्रेवर मुंडेल (Gates Foundation)

यह भी पढ़ें: Meta के अलेक्जेंडर वांग बोले: AI के लिए भरोसा, डाटा और कंप्यूटिंग क्षमता सबसे जरूरी

ब्राजील के राष्ट्रपति भी करेंगे संबोधन

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा भी आज 11:30 बजे समिट को संबोधित करेंगे। उनका सेशन होगा: ‘AI for the good of all – Brazilian perspectives on the future of AI’

इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी AI Impact Summit में बोलेंगे। इनमें अश्विनी वैष्णव, जितिन प्रसाद, जयंत चौधरी, रेवंत रेड्डी, देवेंद्र फडणवीस  शामिल हैं।

India AI Impact Summit 2026 Day 4 में क्या हुआ था?

समिट के चौथे दिन दुनिया के प्रमुख टेक्नोलॉजी और बिजनेस लीडर्स ने AI के भविष्य पर अपना विजन रखा। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय AI गवर्नेंस रोडमैप पेश किया, जबकि वैश्विक टेक लीडर्स ने निवेश, इन्फ्रास्ट्रक्चर और नीति प्राथमिकताओं पर बात की।

गुरुवार को प्रमुख घोषणाओं में सॉवरिन AI मॉडल, बड़े कॉरपोरेट निवेश प्लान, वर्कफोर्स री-स्किलिंग और AI के विकास व इस्तेमाल को दिशा देने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं शामिल रहीं।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement