facebookmetapixel
Advertisement
युद्ध खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किया 10 सूत्री प्लानजंग के माहौल में defence stocks बन सकते हैं सुपरहिट, 7 शेयरों पर BUY रेटिंग ने बढ़ाई उम्मीदStock Market Today: GIFT Nifty में गिरावट से बाजार पर दबाव, कच्चा तेल $110 पार; कमजोर हो सकती है मार्केट की शुरुआतBUY रेटिंग अलर्ट: HDFC से लेकर Bandhan तक, इन 9 Bank Stocks में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न?US-Iran War: Trump की ईरान को आखिरी चेतावनी, 4 घंटे में तबाही की धमकी; होर्मुज खुला नहीं तो बड़े हमले का संकेतStocks To Watch Today: Wipro से लेकर IRFC तक, इन कंपनियों से आई बड़ी अपडेट्स; आज शेयरों में दिखेगा असरपश्चिम एशिया संकट के बीच डीजल-पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटी, पर खजाने को ₹5,500 करोड़ की चपतईरान ने ठुकराया संघर्ष विराम का प्रस्ताव, कहा: सिर्फ युद्ध विराम नहीं, चाहिए हमलों के खात्मे की गारंटीहोर्मुज संकट के बीच राहत: भारत के दो LPG टैंकर सुरक्षित निकले, फारस की खाड़ी में अब सिर्फ दो बाकीWipro का 6 साल बाद बड़ा सौदा: ओलम ग्रुप के साथ अरबों डॉलर का करार, शेयर में उछाल

Meta के अलेक्जेंडर वांग बोले: AI के लिए भरोसा, डाटा और कंप्यूटिंग क्षमता सबसे जरूरी

Advertisement

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में वांग ने कहा- AI के चार आधार टैलेंट, एनर्जी, डाटा और कंप्यूट; भारत की भूमिका तेजी से बढ़ रही है

Last Updated- February 19, 2026 | 4:10 PM IST
Meta Alexandr Wang
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में मेटा के चीफ AI ऑफिसर एलेक्जेंडर वांग। (फोटो: इंडिया AI/YouTube)

मेटा के चीफ एआई ऑफिसर अलेक्जेंडर वांग ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास के लिए भरोसा, डेटा और कंप्यूटिंग क्षमता बेहद जरूरी हैं। उन्होंने वैश्विक एआई इकोसिस्टम में भारत की बढ़ती भूमिका पर भी जोर दिया। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में बोलते हुए वांग ने कहा कि एआई के चार बुनियादी स्तंभ टैलेंट, एनर्जी, डाटा और कंप्यूट हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार और इंडस्ट्री को मिलकर काम करना चाहिए ताकि हर देश अपनी जरूरतों के मुताबिक एआई सिस्टम विकसित कर सके, न कि बाहरी प्राथमिकताओं पर निर्भर रहे। इसके लिए मजबूत नेशनल एआई स्ट्रैटेजी और लगातार ऐसी नीतियां जरूरी हैं जो इनोवेशन को बढ़ावा दें और बेवजह की नियमावली बाधाएं न पैदा करें। उन्होंने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच सहयोग पर भी जोर दिया ताकि एआई सिस्टम लोगों के काम आएं और आर्थिक विकास में मदद करें।

एआई में मेटा की रोल

वांग ने कहा कि मेटा उन चुनिंदा कंपनियों में है जिनके पास एआई रिसर्च को आगे बढ़ाने और बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए संसाधन और प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि अगर आप ऐसी तकनीक बनाना चाहते हैं जो समाज की सेवा करे, तो मेटा के पास इसे लोगों तक पहुंचाने का बड़ा अवसर है। हर दिन 3.5 अरब लोग मेटा के किसी न किसी ऐप का उपयोग करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में भी मेटा के एआई टूल्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। जैसे- सोशल मीडिया रील्स का अपने-आप अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद और व्हाट्सऐप पर छोटे कारोबारियों के लिए एआई आधारित ग्राहक संवाद टूल।

Also Read: AI समिट में मुकेश अंबानी का एलान, 7 साल में ₹10 लाख करोड़ का करेंगे निवेश; मोबाइल डेटा की तरह सस्ता होगा एआई

एआई इनोवेशन में भारत की रोल

वांग ने कहा कि भारत के डेवलपर्स सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए नए एआई समाधान बना रहे हैं। उन्होंने अशोका यूनिवर्सिटी का उदाहरण दिया, जहां वैज्ञानिकों ने मेटा के Sam 3 मॉडल की मदद से कैंसर ट्यूमर और जोखिम वाले अंगों की पहचान तेज की।

उन्होंने मेटा के ओम्नी-लिंगुअल मॉडल का भी जिक्र किया, जो 1,600 से अधिक भाषाओं में बोलचाल पहचान सकता है और कम ऑडियो नमूनों से नई भाषाओं को सीख सकता है। कुछ ही वर्षों में दुनिया की हर भाषा के लिए रियल-टाइम वॉइस-टू-वॉइस अनुवाद संभव हो सकता है।

वांग ने बताया कि मेटा भारत सरकार के साथ एआई कोच प्लेटफॉर्म के जरिए सहयोग कर रहा है। कंपनी ने 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं के डाटा सेट उपलब्ध कराए हैं ताकि स्थानीय संदर्भ समझने वाले मॉडल बनाए जा सकें।

सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन

वांग ने कहा कि एआई विकास में सुरक्षा सबसे अहम है। हमारा एआई उसी तरह काम करे जैसा हम कहते हैं और पूरी तरह सुरक्षित हो- यह हमारी प्राथमिकता है। कंपनी मॉडल की जांच, परीक्षण ढांचे में सुधार और नए जोखिमों से निपटने के तरीकों पर लगातार काम कर रही है। इसमें जोखिम आकलन, विशेषज्ञ समीक्षा, रेड-टीमिंग और मॉडल जारी करने से पहले फाइन-ट्यूनिंग शामिल है। मेटा अपने ऐप्स पर उपयोग के रुझानों की निगरानी भी करता है ताकि संभावित जोखिमों की पहचान कर सिस्टम को और बेहतर बनाया जा सके।

Advertisement
First Published - February 19, 2026 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement