facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

वेनेजुएला के तेल पर मिलने वाली छूट रिकॉर्ड निचले स्तर पर, फिर भी भारतीय रिफाइनर्स को क्यों हैं टेंशन

Advertisement

मेरे (Merey) क्रूड पर छूट पहली बार 10 डॉलर/बैरल से नीचे, 6.5 डॉलर तक गिरी; रिफाइनर्स का कहना- ढुलाई लागत और लंबे सफर से सौदा कम फायदे का

Last Updated- February 18, 2026 | 10:44 AM IST
Venezuelan crude
Representational Image

वेनजुएला के तेल पर भारतीय रिफाइनर्स को मिलने वाली छूट रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। भारतीय सीमा शुल्क के आंकड़ों और उद्योग अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय रिफाइनर वेनजुएला के भारी और ज्यादा सल्फर वाले कच्चे तेल ग्रेड पर अब तक की सबसे कम छूट पर सौदे कर रहे हैं।

वेनजुएला का मेरे (Merey) कच्चा तेल भारी, हाई सल्फर और एसिडिक किस्म का तेल है। ट्रेडरों के मुताबिक, इस तेल पर मिलने वाली छूट पहली बार 10 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई है और यह 6.50 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई है। यह छूट पहले भारतीय रिफाइनरों को मिलने वाली छूट के मुकाबले करीब एक-तिहाई है। यह छूट ICE ब्रेंट बेंचमार्क के आधार पर और भारतीय बंदरगाहों तक डिलीवरी (delivered basis) के हिसाब से तय की जाती है।

पहले ज्यादा थी छूट

2025 तक के पिछले एक दशक में वेनजुएला का कच्चा तेल (यूनिट-वैल्यू के आधार पर) आमतौर पर 12 से 19 डॉलर प्रति बैरल तक की छूट पर ऑफर होता था। यह भारत के इंडियन क्रूड ऑयल बास्केट की औसत कीमत से कम रहता था।

इंडियन क्रूड ऑयल बास्केट में ज्यादातर दुबई बेंचमार्क पर आधारित हाई सल्फर ग्रेड शामिल होते हैं, और कुछ हल्के व कम सल्फर वाले ग्रेड ब्रेंट बेंचमार्क पर आधारित होते हैं।

रिफाइनरों की चिंता

भारतीय रिफाइनर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि वेनजुएला के तेल को आर्थिक रूप से फायदे का सौदा बनाने के लिए छूट को और बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की ढुलाई लागत बहुत ज्यादा है। लंबे समुद्री सफर के कारण इन्वेंट्री लॉस का जोखिम बढ़ता है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका (वॉशिंगटन) भारतीय कंपनियों को वेनजुएला की सरकारी तेल कंपनी PDVSA से सीधे खरीद की अनुमति दे देता है, तो बेहतर सौदे मिल सकते हैं। उनके मुताबिक, फिलहाल Vitol और Trafigura जैसे बिचौलिए बिक्री पर भी मार्जिन कमा रहे हैं और फ्रेट (भाड़ा) पर भी, क्योंकि शिप की व्यवस्था वही करते हैं।

 

Venezuelan crude

Advertisement
First Published - February 18, 2026 | 10:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement