facebookmetapixel
Advertisement
AI Impact Summit 2026: लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल का बड़ा बयान- AI सिर्फ सलाह दे सकता है, आदेश नहीं₹140 तक जाएगा 100 रु का इंफ्रा स्टॉक! ब्रोकरेज ने कहा- Q3 ने दिखाया बड़ा बदलावIndia AI Impact Summit में बोले आईटी मंत्री, एआई से बढ़ेगी एंटरप्राइज प्रोडक्टिविटीस्वास्थ्य, कृषि और जलवायु चुनौतियों के समाधान के लिए AI पर भारत का फोकस: अश्विनी वैष्णववेनेजुएला के तेल पर मिलने वाली छूट रिकॉर्ड निचले स्तर पर, फिर भी भारतीय रिफाइनर्स को क्यों हैं टेंशनदिग्गज IT स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश! बोले- AI बनेगा नया ग्रोथ इंजन, गिरावट जरूरत से ज्यादाAI Impact Summit Day 3: नीति, शोध और संप्रभु तकनीक पर बड़ा मंथन, जानें आज किन सत्रों में तय होगा भविष्य का रोडमैपAI Impact Summit 2026: PM बोले- लाभ सभी तक पहुंचे, सिर्फ शुरुआती उपयोगकर्ताओं तक सीमित न रहेंGold-Silver Price Today: दो दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में चमक, चेक करें आज के रेटYouTube Outage: वीडियो नहीं चल रहे, अमेरिका के 3 लाख से अधिक यूजर्स परेशान

₹140 तक जाएगा 100 रु का इंफ्रा स्टॉक! ब्रोकरेज ने कहा- Q3 ने दिखाया बड़ा बदलाव

Advertisement

Infra Stock: ब्रोकरेज ने कहा है कि तीसरी तिमाही कंपनी के मुनाफे में बड़े और स्थायी बदलाव की शुरुआत साबित हुई है।

Last Updated- February 18, 2026 | 12:33 PM IST
stocks

Infra Stock: एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार (18 फरवरी) को मामूली बढ़त में खुले। मेटल और सरकारी बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला लेकिन आईटी शेयरों में लगातार गिरावट से बाजार में दबाव दिख रहा है। बाजार के एक्सपर्ट्स के अनुसार, निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर एक अच्छा पॉजिटिव कैंडल बनाया है। जिसमें ऊपर और नीचे हल्की शैडो दिखाई दी है।

बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड (GMR Airports) पर बुलिश राय दी है। ब्रोकरेज ने कहा है कि तीसरी तिमाही कंपनी के मुनाफे में बड़े और स्थायी बदलाव की शुरुआत साबित हुई है।

GMR Airports पर टारगेट प्राइस: ₹140

एलारा कैपिटल ने जीएमआर कैपिटल एयरपोर्ट्स पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर टैरिफ बढ़ने से हवाई सेवाओं से होने वाली कमाई बढ़ी है। साथ ही, हवाई सेवाओं के अलावा दूसरे जुड़े कारोबार भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से कंपनी का मार्जिन मजबूत हुआ और मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा।

ब्रोकरेज के अनुसार, आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में भोगापुरम एयरपोर्ट जल्द शुरू होने वाला है और बड़े पूंजी खर्च का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में वित्त वर्ष 2026 में कर्ज अपने ऊपरी स्तर पर पहुंच सकता है, लेकिन वित्त वर्ष 2027 से मुनाफा बढ़ने के साथ कर्ज का बोझ धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

उन्होंने आगे कहा कि हवाई सेवाओं से लगातार बेहतर कमाई, गैर-हवाई कारोबार से बढ़ती आय और पूंजी के समझदारी भरे उपयोग से आने वाले समय में कैश फ्लो मजबूत रहेगा और बैलेंस शीट पर कर्ज कम करने में मदद मिलेगी।

कैसे रहे Q3 नतीजे ?

जीएमआर एयरपोर्ट्स ने शुक्रवार को दिसंबर तिमाही के नतीजों का एलान किया। दिसंबर 2025 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में उसका कुल मुनाफा 14 प्रतिशत घटकर 173.96 करोड़ रुपये रह गया। मुनाफे में कमी की मुख्य वजह खर्चों का बढ़ना रही। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 202.10 करोड़ रुपये था।

नियामक को दी गई जानकारी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,082.77 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,748.22 करोड़ रुपये थी। हालांकि, दिसंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 2,293.49 करोड़ रुपये पहुंच गया।

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 18, 2026 | 12:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement