facebookmetapixel
Advertisement
क्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ा प्लान, Infinity DAO ने 1 अरब डॉलर के इंश्योरेंस कवर का प्रस्ताव रखाभारत-सिंगापुर समझौते: टेलीकॉम, खाद्य सुरक्षा और समुद्री विरासत पर बढ़ेगा सहयोगग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026: 8 सितंबर से मुंबई में जुटेंगे फिनटेक के दिग्गज, PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि3 साल में 1.5 गुना बढ़ सकती है फैमिली ऑफिस की संपत्ति, अल्टरनेटिव निवेश पर बढ़ा फोकसSEBI का बड़ा प्लान! क्या वापस लौटेंगे विदेशी निवेशक, बदल सकते हैं ट्रेडिंग के ये नियमदिल्ली में पेट्रोल-डीजल और CNG मालवाहक गाड़ियों पर लगेगी रोक, CAQM ने तय की समयसीमामुंबई पोर्ट को ब्लू इकोनॉमी हब बनाने के लिए ग्लोबल पार्टनरशिप की तलाश, ₹22,672 करोड़ की परियोजनाओं पर जोरजुलाई में 5.4% रही 9 प्रमुख उद्योगों की ग्रोथ, लौह अयस्क और पावर सेक्टर की रफ्तार घटीSEBI करेगा बॉन्ड टोकनाइजेशन का ट्रायल, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो बाजार को मजबूत करने पर जोरQ1 में दिखा कमाई का दम; आगे बैंक समेत ये सेक्टर्स तय करेंगे बाजार की दिशा, एक्सपर्ट ने बताई पसंदीदा थीम्स

Gold-Silver Price Today: दो दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में चमक, चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: आज सोने के वायदा भाव 1,52,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,33,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- February 18, 2026 | 10:08 AM IST
Akshaya Tritiya gold buying
Representative Image

Gold-Silver Price Today, Februrary 18: सोने चांदी की कीमतों में बीते दो दिन से आ रही गिरावट आज थम गई। सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज तेजी देखने को मिल रही  है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,52,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,33,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। 

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 1,885 रुपये की तेजी के साथ 1,53,303 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,51,418 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,435 रुपये की तेजी के साथ 1,52,853 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,303 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,52,781 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 4,146 रुपये की तेजी के साथ 2,32,929 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,28,783 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,554 रुपये की तेजी के साथ 2,33,337 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,33,673 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,32,121 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी उछले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,898.50  डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,905.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 28.80 डॉलर की तेजी के साथ 4,934.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 73.58 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 73.54 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.80 डॉलर की तेजी के साथ 74.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,53,303 1,51,418 1,52,853
चांदी 2,32,929 2,28,783 2,33,337
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,898.50 4,905.90 4,934.70
चांदी 73.58 73.54 74.34

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - February 18, 2026 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement