facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

Gold-Silver Price Today: सोने में 1,000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी लुढ़की; खरीदारी से पहले आज के रेट

Advertisement

Gold-Silver Price: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में सोना ₹1,000 से ज्यादा फिसला और चांदी में भी तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे दोनों धातुएं दबाव में कारोबार करती दिखीं।

Last Updated- February 17, 2026 | 10:02 AM IST
Gold and Silver rate Today
Representative Image

Gold-Silver Price Today, February 17: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में नरमी देखने को मिल रही  है। दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,53,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,35,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी सुस्ती के साथ कारोबार कर रही है। 

सोने के भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 1,209 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,551 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,54,760 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,032 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,728 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,787 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,53,550 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 4,684 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,207 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,39,891 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,083 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,808 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,36,281 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,35,206 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 5,050  डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,046.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 63.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,982.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 77.55 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.96 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.01 डॉलर की गिरावट के साथ 75.95 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,53,551 1,54,760 1,53,728
चांदी 2,35,207 2,39,891 2,35,808
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,050 5,046.30 4,982.70
चांदी 77.55 77.96 75.95

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - February 17, 2026 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement