facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Summer pulses sowing: गर्मियों के सीजन में दलहन फसलों का रकबा 16% बढ़ा, उड़द ने पकड़ी रफ्तार

Advertisement

कृषि व किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार देश में 13 फरवरी तक 0.58 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलों की बोआई हो चुकी है

Last Updated- February 17, 2026 | 7:32 PM IST
Pulses

Summer pulses sowing: भारत में ग्रीष्मकालीन दलहन फसलों की बोआई शुरू हो चुकी है और किसान इन फसलों को खूब बो रहे हैं। जिससे ग्रीष्मकालीन दलहन फसलों के रकबा में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा उछाल उड़द में देखा जा रहा है।

दलहन फसलों की कितनी हुई बोआई?

किसान इस गर्मियों के सीजन में दलहन फसलों की बोआई अच्छी कर रहे हैं। कृषि व किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार देश में 13 फरवरी तक 0.58 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलों की बोआई हो चुकी है। पिछले ग्रीष्मकालीन सीजन में किसानों ने इसी अवधि में 0.50 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलों की बोआई की थी। इस तरह दलहन फसलों के रकबा में 13 फरवरी तक 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि अभी ग्रीष्मकालीन दलहन फसलों की बोआई शुरुआती चरण में है।

Also Read: Explainer: AI से खेती का समाधान! किसानों के लिए वरदान कहा जा रहा Bharat-VISTAAR क्या है?

उड़द के रकबा में तेज उछाल

इस साल ग्रीष्मकालीन सीजन में दलहन फसलों के रकबा में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन दलहनों में सबसे अधिक उड़द का रकबा बढ़ा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस सीजन में 13 फरवरी तक उड़द का रकबा दोगुना बढ़कर 0.10 लाख हेक्टेयर हो गया है। पिछले सीजन की इसी अवधि में यह आंकड़ा 0.05 लाख हेक्टेयर था। अन्य दलहन की बोआई 0.01 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 0.04 लाख हेक्टेयर पहुंच गई।

मूंग का रकबा स्थिर

ग्रीष्मकालीन सीजन में दलहन फसलों का कुल रकबा भले बढ़ा हो, लेकिन इस सीजन की सबसे बड़ी दलहन फसल मूंग का रकबा अब तक स्थिर रहा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 13 फरवरी तक मूंग की बोआई 0.44 लाख हेक्टेयर पर स्थिर रही।

Also Read: भारत में तेजी से विकसित हो रहा है ड्रोन इकोसिस्टम, 38,500 से ज्यादा ड्रोन रजिस्टर्ड

कितना है दलहन फसलों का रकबा?

ग्रीष्मकालीन सीजन में दलहन फसलों की बोआई अभी शुरुआती दौर में चल रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में दलहन फसलों का सामान्य क्षेत्र 23.4 लाख हेक्टेयर है। इस सीजन की सबसे बड़ी दलहन फसल मूंग का सामान्य रकबा 20.44 लाख हेक्टेयर और उड़द का 2.96 लाख हेक्टेयर है।

ग्रीष्मकालीन दलहन रकबा (13 फरवरी तक, लाख हेक्टेयर में)
फसल सामान्य क्षेत्र 2026 2025 बदलाव %
मूंग 20.44 0.44 0.44 0
उड़द 2.96 0.10 0.05 100
अन्य दलहन 0 0.04 0.01 300
कुल दलहन 23.40 0.58 0.50 16

Advertisement
First Published - February 17, 2026 | 7:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement