facebookmetapixel
Advertisement
AI इम्पैक्ट समिट में बिल गेट्स की भागीदारी पर सस्पेंस, वेबसाइट से हटा नाम, फाउंडेशन बोला: आएंगेदिल्ली HC में भिड़े सोशल मीडिया दिग्गज और बाबा रामदेव, पैरोडी व व्यंग्य को हटाने पर छिड़ी कानूनी जंगसुप्रीम कोर्ट की गंभीर चेतावनी: वकालत में AI का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ेगा भारी, गढ़े जा रहे फर्जी केससर्वोच्च न्यायालय की रेरा पर टिप्पणी से रियल एस्टेट में सख्त अनुपालन और प्रवर्तन पर ध्यान बढ़ने के आसारबिना सिबिल स्कोर के भी मिलेगा लोन: पहली बार कर्ज लेने वालों के लिए AI आधारित स्कोरिंग लाएगी सरकारNBFC सेक्टर में AI की क्रांति: बजाज और टाटा कैपिटल जैसे दिग्गज अब मशीनों से बांट रहे हैं करोड़ों का लोनबांग्लादेश के पीएम बने तारिक रहमान, भारत आने का न्योताIndia-US Trade: अमेरिका से आयात में 24% का बड़ा उछाल, ट्रंप की चिंता दूर करने की कोशिशमुंबई में जीईसी सम्मेलन: भारत अब एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदारइंश्योरेंस होगा सस्ता: एजेंटों के कमीशन ढांचे में बदलाव की सिफारिश, घट सकता है प्रीमियम का बोझ

भारत को निर्यात केंद्र बनाना चाहती है एलाई लिली, मोटापा रोधी दवा से बढ़ी पकड़

Advertisement

भारत में बाजार में आने के कुछ ही महीनों के भीतर वजन घटाने वाली इस ब्लॉकबस्टर दवा की बिक्री दोगुनी हो गई और मूल्य के हिसाब से यह सबसे अधिक बिकने वाली दवा बन गई

Last Updated- February 17, 2026 | 10:10 PM IST
Eli Lilly

मॉनजारो बनाने वाली कंपनी एलाई लिली भारत को अपनी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का केंद्र बनाना चाहती है। अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह भारत में अनुबंध विनिर्माण के लिए पहले से किए गए 1 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

भारत में बाजार में आने के कुछ ही महीनों के भीतर वजन घटाने वाली इस ब्लॉकबस्टर दवा की बिक्री दोगुनी हो गई और मूल्य के हिसाब से यह सबसे अधिक बिकने वाली दवा बन गई। इससे भारत में मोटापे के इलाज में उसकी बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है। अनुमान है कि 2050 तक भारत में मोटापे से ग्रस्त दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी होगी।

कंपनी का वर्तमान में भारत में कोई विनिर्माण संयंत्र नहीं है। उसकी योजना भारत के मजबूत अनुबंध विनिर्माण तंत्र का लाभ उठाते हुए, अपने व्यापक आपूर्ति नेटवर्क के हिस्से के रूप में यहां बनी दवाओं को दुनिया भर के बाजारों में निर्यात करने की है।

एलाई लिली ऐंड कंपनी (भारत) के अध्यक्ष और महाप्रबंधक विंसलो टकर ने हैदराबाद में बायोएशिया सम्मेलन के दौरान रॉयटर्स को बताया, हम वास्तव में भारत को एक ऐसे केंद्र के रूप में देख रहे हैं, जो हमारी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा होगा और दुनिया को आपूर्ति करेगा।

टकर ने अनुबंध निर्माताओं के नाम बताने या इससे जुड़े संयंत्र की योजनाओं पर चर्चा से इनकार करते हुए कहा, हम उस (निवेश) पर विचार करना जारी रखेंगे और समय के साथ इसे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी नियामकीय मंजूरी मिलने पर भारत में अतिरिक्त उत्पाद लाने की भी योजना बना रही है। इनमें अल्जाइमर की दवा डोनानेमैब और भविष्य में मोटापे के संभावित उपचार की दवा शामिल है। जैसे वजन घटाने वाली खाने की दवा ऑर्फोर्ग्लिप्रोन का एक्सपेरिमेंट।

कीमत की दौड़

भारत में, लिली का मुकाबला डेनिश की दवा निर्माता नोवो नॉर्डिस्क से है, जो वेगोवी बनाती है। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में इस साल वजन घटाने वाली दवाओं की मांग में भारी उछाल की संभावना है क्योंकि नोवो का सेमाग्लूटाइड पर पेटेंट अगले महीने भारत में समाप्त होने के बाद स्थानीय कंपनियां वेगोवी के सस्ते, जेनेरिक संस्करण बाजार में उतारने की होड़ में लगी हैं।

नोवो ने पिछले साल बाजार हिस्सेदारी बनाए रखने के लिए वेगोवी की कीमत में 37 फीसदी तक की कटौती की थी। टकर ने मौनजारो पर इसी तरह के दबाव की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि दवा की संरचना बेहतर प्रभाव डालती है और वह इसे प्रतिस्पर्धी बनाए रखेगी। टकर ने कहा, हमने (मौनजारो) की कीमत उसकी गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए तय की है और हमारा मानना ​​है कि यह उचित है।

लिली का ध्यान मोटापे के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छोटे भारतीय शहरों में मौनजारो की पहुंच बढ़ाने के लिए डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों पर केंद्रित है। उसने भारतीय दवा निर्माता कंपनी सिप्ला और टाटा 1 एमजी, प्रैक्टो और अपोलो जैसे डिजिटल स्वास्थ्य प्लेटफॉर्मों के साथ साझेदारी करके प्रमुख महानगरों से परे भी अपना वितरण बढ़ाया है।

Advertisement
First Published - February 17, 2026 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement