facebookmetapixel
Advertisement
HCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टNestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असर

RBI के ड्रॉफ्ट नियमों से गिफ्ट सिटी में बढ़ सकता है बैंकों का रुझान

Advertisement

एनडीडीसी और अपतटीय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर प्रस्तावित छूट से आईएफएससी में बैंकिंग गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद

Last Updated- February 20, 2026 | 9:23 AM IST
RBI
Representational Image

भारतीय रिजर्व बैंक के हाल के मसौदा मानदंडों से बैंकों का अहमदाबाद की गिफ्ट सिटी में रुझान बढ़ सकता है। रिजर्व बैंक ने इसमें अधिकृत डीलरों को आईएफसी (आईएफएससी) बैंकिंग यूनिट में संचालन करने वाले रुपये में नॉन डिलिवरेबल डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट (एनडीडीसी) करने की अनुमति दी है।

मसौदे में प्रस्ताव किया गया है कि अधिकृत डीलर (एडी) श्रेणी-1 बैंक, अन्य एडी और विदेशी संस्थाओं के साथ रुपये में नॉन डिलिवरेबल डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट (एनडीडीसी) कर सकते हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) बैंकिंग इकाइयां (आईबीयू) और अपतटीय बैंकिंग इकाइयां (ओबीयू) शामिल हैं। कॉन्ट्रैक्ट सीधे या अपने विदेशी शाखाओं के माध्यम से बैक-टू-बैक आधार पर किए जा सकते हैं। ऐसे अनुबंधों का निपटान रुपये या किसी भी विदेशी मुद्रा में नकद में किया जा सकता है। शर्त यह होगी कि बैंक या उसके प्रवासी मूल के पास एक संचालन आईबीयू है।

सिंघानिया ऐंड कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर रोहित जैन ने कहा, ‘अपतटीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (ईटीएफ) की अनुमति एक महत्त्वपूर्ण शर्त के साथ मिली है। एनडीडीसी की पहुंच केवल ऐसे बैंकों को मिली है, जिनकी इकाई आईएफसी में है। यह अप्रत्यक्ष रूप से आईएफसी में कामकाज बढ़ाने का एक प्रयास है।’

विशेषज्ञों ने कहा कि अधिकृत डीलरों को अपतटीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (ईटीएफ) पर एफएक्स और ब्याज दर डेरिवेटिव का व्यापार करने की अनुमति देने का केंद्रीय बैंक का प्रस्ताव भारत के फॉरेक्स के दौर के बढ़े उदारीकरण को दर्शाता है।

साइरिल अमरचंद मंगलदास के पार्टनर जियान जॉनसन ने कहा, ‘प्रस्तावित बदलाव से भारत के अधिकृत डीलर बैंकों की बढ़ी भूमिका दिए जाने की भारतीय रिजर्व बैंक की मंशा साफ होती है और इसका स्वागत किया जाएगा। ओटीसी लेनदेन के उद्देश्यों के रूप में बाजार निर्माण और मालिकाना पदों को विशिष्ट रूप से शामिल करना, गैर-बैंक संस्थाओं के साथ गैर-वितरण योग्य डेरिवेटिव में प्रवेश करने की अनुमति, और अपतटीय ईटीपी ट्रेड पर स्पष्टता विशेष रूप से स्वागत योग्य है। इससे भारतीय और विदेशी बैंकों के बीच प्रतिस्पर्धी अंतर को कुछ हद तक पाटने में मदद मिलेगी।’

रिजर्व बैंक ने नियामक सुरक्षा उपायों के तहत अधिकृत डीलरों को भारत के बाहर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (ईटीएफ) पर विदेशी मुद्रा और मुद्रा ब्याज दर डेरिवेटिव लेनदेन करने की अनुमति देने का प्रस्ताव किया है।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 9:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement