facebookmetapixel
Advertisement
चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरीअब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आयाXtranet Technologies IPO Listing: NSE पर 7% प्रीमियम के साथ हुई एंट्री, BSE पर भी निवेशकों को मिला लिस्टिंग गेनLohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?

उत्तर प्रदेश में लगभग 60 फीसदी मतदान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:09 PM IST

उत्तर प्रदेश की यादव पट्टी और आलू बेल्ट कहे जाने वाले मध्य उत्तर प्रदेश व बुंदेलखंड के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर रविवार को हुए मतदान में ग्रामीण इलाकों में तो जमकर उत्साह नजर आया पर शहरी इलाकों में उदासीनता साफ नजर आई। शाम पांच बजे तक तीसरे चरण के लिए हुए मतदान में 57.25 फीसदी वोट पड़े थे जो पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले कम रहा। फर्रुखाबाद, एटा और महोबा जैसे जिलों में तो शाम पांच बजे तक मतदान का आंकड़ा 60 फीसदी के पार पहुंच गया था जबकि कानपुर शहर में यह बामुश्किल 55 फीसदी तक ही रहा। चुनाव आयोग के देर शाम तक मतदान के अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए थे।
पूर्व के चरणों की ही तर्ज पर बड़े शहरों में मतदान कम तो ग्रामीण इलाकों में खासा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कुछ जगहों पर खराबी और फर्जीवाड़े की मामूली शिकायतों को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा है। समाजवादी पार्टी ने फर्रुखाबाद, कन्नौज और मैनपुरी में कई जगहों पर मतदाताओं को परेशान करने, रोकने और ईवीएम में खराबी की शिकायतें आयोग को सौंपी। सपा ने तीसरे चरण में मतदाताओं को आई दिक्कतों को देखते हुए एक हेल्पलाइन जारी करने का फैसला लिया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर मतदाता मतदान में आने वाली दिक्कतों के बारे में शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
चुनाव आयोग की ओर से शाम पांच बजे तक के लिए जारी मतदान के आंकड़ों के मुताबिक तीसरे चरण में सभी 59 सीटों पर कुल 57.25 फीसदी वोट पड़े हैं। ललितपुर में सबसे ज्यादा 67.37 फीसदी वोट डाले गए हैं जबकि फर्रूखाबाद में 5 बजे शाम तक 61.34 फीसदी तो महोबा में 61.54 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं कासगंज में 59.18 फीसदी मैनपुरी में 60.82 तो कानपुर से सबसे कम 53.42 फीसदी वोट शाम पांच बजे तक डाले गए थे। जालौन में शाम पांच बजे तक 53.87, औरैया में 54.34 और झांसी में 57.52 फीसदी मतदान हुआ था। कन्नौज में शाम पांच बजे 60.20, एटा में 63.58 और फिरोजाबाद में 57.35 फीसदी मतदान हुआ था। तीसरे चरण में रविवार को हुए मतदान में शाम पांच बजे तक हाथरस में 58.95, हमीरपुर में 58.05 और इटावा में 58.33 फीसदी वोट डाले गए।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, पार्टी मुखिया अखिलेश यादव, राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव और प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई में रविवार की सुबह मतदान किया। तीसरे चरण में ही सपा मुखिया अखिलेश यादव करहल, मैनपुरी और शिवपाल यादव जसवंतनगर से प्रत्याशी हैं।

Advertisement
First Published - February 20, 2022 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement