facebookmetapixel
Advertisement
Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैन

नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट IPO के जरिए जुटाएगा 1,600 करोड़ रुपये

Advertisement

ट्रस्ट का लक्ष्य 683.875 किलोमीटर की दूरी कवर करने वाली नौ सड़कों का अधिग्रहण और प्रबंधन

Last Updated- August 27, 2024 | 6:45 PM IST
CMR Green Technologies Share price

नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने 1,600 करोड़ रुपये जुटाने के उद्देश्य से IPO के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास ड्राफ्ट ऑफर दस्तावेज दाखिल किया है। इसमें से 1,200 करोड़ रुपये नए इश्यू से और 400 करोड़ रुपये स्पॉन्सर-संबंधित यूनिटहोल्डर्स की बिक्री से जुटाए जाएंगे।

सेबी के इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार, पेशकश का 75 प्रतिशत हिस्सा संस्थागत निवेशकों को और 25 प्रतिशत हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों को आवंटित किया जाएगा। यह पेशकश बुक-बिल्डिंग मैकेनिज्म के माध्यम से की जाएगी।

दस्तावेज़ के मुताबिक, ट्रस्ट का लक्ष्य लगभग 683.875 किलोमीटर की दूरी में फैली नौ पूरी हो चुकी और राजस्व कमाने वाली संपत्तियों का अधिग्रहण, प्रबंधन और निवेश करना है। ये सड़कें हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में स्थित हैं।

यह ट्रस्ट गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा स्थापित की गई थी, जो इस ट्रस्ट का स्पॉन्सर भी है। इस ट्रस्ट को मार्च 2024 में सेबी द्वारा InvIT के रूप में रजिस्टर किया गया था।

 

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement