facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल देश को समर्पित किया, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया

Advertisement

परिवारवाद पर करारा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक इतिहास और उपलब्धियों को सीमित रखा गया जबकि उनकी सरकार ने इस सोच को बदला है

Last Updated- December 25, 2025 | 8:49 PM IST
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया | फोटो- पीएम मोदी एक्स (X) हैंडल

राजधानी लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करते हुए कहा कि आजादी के बाद दशकों तक एक ही परिवार के नाम पर इतिहास और उपलब्धियों को सीमित करने की प्रवृत्ति रही। भाजपा ने इस सोच को बदला है। परिवार की राजनीति की एक विशिष्ट पहचान होती है। ये असुरक्षा से भरी हुई है। खुद की पीढ़ियों के लिए दूसरों की लकीर छोटी करना मजबूरी हो जाता है। ताकि, उनके परिवार का कद बड़ा दिखे और उनकी दुकान चलती रहे। इसी सोच ने भारत में राजनीतिक छुआछूत का चलन शुरू किया। आजाद भारत में अनेक प्रधानमंत्री हुए लेकिन राजधानी दिल्ली में जो म्यूजियम था उसमें अनेक पूर्व प्रधानमंत्रियों को नजरअंदाज किया गया। इस स्थिति को भी भाजपा और एनडीए ने ही बदला है।

भाजपा की परंपरा: सबको सम्मान, सबको स्थान

राजधानी लखनऊ के बसंतकुंज आवासीय कॉलोनी में बने प्रेरणा स्थल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमाओं की स्थापना की गयी है।

Also Read: 2023 के शॉर्ट-सेलर संकट के बाद अदाणी ग्रुप की वापसी, ₹80,000 करोड़ के किये सौदे

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि किसी प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितना ही छोटा रहा हो, सबको उचित सम्मान और स्थान दिया गया है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने राजनीतिक रूप से भाजपा को अछूत बनाए रखा। लेकिन, भाजपा के संस्कार हमें सबका सम्मान करना सिखाते हैं। बीते 11 वर्षों में नरसिम्हा राव जी व प्रणव बाबू को भारत रत्न दिया गया। उन्होंने कहा कि ये हमारी सरकार है जिसने मुलायम सिंह यादव और तरुण गोगोई जैसे अनेक नेताओं को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया है। कांग्रेस या समाजवादी पार्टी से कोई ऐसी उम्मीद नहीं कर सकता है। इन लोगों के राज में तो भाजपा के नेताओं को केवल अपमान ही मिलता था।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने के साथ ही यहां बने भव्य संग्रहालय का भ्रमण भी किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का फायदा उत्तर प्रदेश को हो रहा है। उत्तर प्रदेश 21वीं सदी के भारत में अपनी अलग पहचान बना रहा है। मेरा सौभाग्य है कि मैं यूपी से सांसद हूं। आज मैं बहुत गर्व से कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश के मेहनतकश लोग एक नया भविष्य लिख रहे हैं। कभी यूपी की चर्चा खराब कानून व्यवस्था को लेकर होती थी, आज यूपी की चर्चा विकास के लिए होती है।

Also Read: Year Ender 2025: SIP बनी ग्रोथ इंजन, म्युचुअल फंड इंडस्ट्री का AUM ₹81 लाख करोड़ के पार

अटल जी की विरासत से बदला भारत- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 25 दिसंबर भारत के इतिहास और मूल्यों से जुड़ा अत्यंत प्रेरक दिन है। इसी दिन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय का जन्म हुआ था। इन महापुरुषों ने भारत की अस्मिता, एकता और गौरव की रक्षा की और राष्ट्र निर्माण में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को ही महाराजा बिजली पासी की जन्म जयंती भी है।

प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार, अटल बिहारी वाजपेयी ने सही मायने में सुशासन को जमीन पर उतारा। डिजिटल पहचान, टेलिकॉम क्रांति, सड़क और कनेक्टिविटी की नींव उनकी सरकार के समय पड़ी। उन्होंने कहा कि आज भारत मोबाइल और इंटरनेट का वैश्विक केंद्र बन रहा है और उत्तर प्रदेश इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार, जिस यूपी से अटल जी सांसद रहे वह यूपी आज भारत का नंबर वन मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग राज्य है। आज हमारे देश में अभूतपूर्व गति से एक्सप्रेस वे बनाने का काम चल रहा है। हमारा यूपी भी एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

Advertisement
First Published - December 25, 2025 | 8:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement