facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

2023 के शॉर्ट-सेलर संकट के बाद अदाणी ग्रुप की वापसी, ₹80,000 करोड़ के किये सौदे

बाजार के आंकड़ों और कंपनी सूत्रों के मुताबिक, पोर्ट्स सेक्टर में सबसे ज्यादा करीब ₹28,145 करोड़ के सौदे हुए।

Last Updated- December 25, 2025 | 3:00 PM IST
Adani Group Deals
Representational Image

Adani Group Deals: जनवरी 2023 से अदाणी ग्रुप ने अपने बिजनेस में लगभग 80,000 करोड़ रुपये (USD 9.6 बिलियन) के 33 अधिग्रहण पूरे किए हैं। यह करीब तीन साल पहले शॉर्ट-सेलर के आरोपों के बाद भी कंपनी की कैपिटल तक लगातार पहुंच रही और बिजनेस गतिवि​धियां मजबूत बनी रही। शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के अदाणी ग्रुप पर खुलासे ने बाजारों को हिला दिया था। ये अधिग्रहण मुख्य रूप से अडानी समूह के कोर सेक्टरों में किए गए हैं।

बाजार के आंकड़ों और कंपनी सूत्रों के मुताबिक, पोर्ट्स सेक्टर में सबसे ज्यादा करीब ₹28,145 करोड़ के सौदे हुए। इसके अलावा, सीमेंट कारोबार में ₹24,710 करोड़ और पावर सेक्टर में ₹12,251 करोड़ के अधिग्रहण किए गए। नए और उभरते बिजनेस में ₹3,927 करोड़, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन में ₹2,544 करोड़ के सौदे हुए। हालांकि, इसमें जयप्रकाश समूह (Jaypee Group) की दिवालिया प्रक्रिया के अंतर्गत प्रस्तावित ₹13,500 करोड़ का अधिग्रहण शामिल नहीं है, क्योंकि वह सौदा अभी पूरा नहीं हुआ है। कुछ अन्य सौदे भी अभी प्रक्रिया में हैं।

हिंडनबर्ग आरोपों के बाद भरोसा बहाल करने की कोशिश

जनवरी 2023 में अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी ग्रुप पर अकाउंट में गड़बड़ी और शेयर कीमतों में हेरफेर के आरोप लगाए थे। अडानी समूह ने इन आरोपों को लगातार खारिज किया है।

इसके बाद ग्रुप की रणनीति कर्ज कम करना (डीलिवरेजिंग), इक्विटी निवेश बढ़ाना, पूंजी के इस्तेमाल में सख्ती, और साथ ही कोर सेक्टरों में चुनिंदा विस्तार करने की रही। विश्लेषकों का कहना है कि पारदर्शिता बढ़ाने और बैंकों से लगातार बातचीत बनाए रखने से फंडिंग तक पहुंच स्थिर हुई है।

यह भी पढ़ें: अदाणी ग्रुप का बड़ा फैसला! Ambuja में होगा ACC और ऑरिएंट का विलय, बनेगा ‘वन सीमेंट प्लेटफॉर्म’; शेयरों में तेजी

Adani Group Deals: बैलेंस शीट मजबूत, नियंत्रण में कर्ज

अदाणी ग्रुप का कहना है कि उसका नेट डेट-टू-EBITDA अनुपात करीब 3 गुना है, जो उसके तय लक्ष्य 3.5 से 4.5 गुना से कम है। इससे निवेशकों और कर्जदाताओं का भरोसा धीरे-धीरे लौटा है।

एक ब्रोकरेज फर्म के विश्लेषक के मुताबिक, कम होता कर्ज, लगातार सौदे और नियामकीय मामलों का निपटना इस बात का संकेत है कि ग्रुप ने बैलेंस शीट से जुड़े जोखिम काफी हद तक काबू में कर लिए हैं।

सबसे बड़े और अहम सौदे

पिछले तीन साल में सबसे बड़ा सौदा रहा ₹21,700 करोड़ में ऑस्ट्रेलिया के नार्थ ​क्विंसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल (NQXT) का अधिग्रहण, जो अप्रैल 2025 में अदाणी पोर्ट्स ने किया।

सीमेंट सेक्टर के सौदे

  • अगस्त 2023: अंबुजा सीमेंट्स ने सांगही इंडस्ट्रीज में 56.74% हिस्सेदारी ₹5,000 करोड़ में खरीदी
  • जनवरी 2024: ACC ने एशियन कंक्रीट्स को ₹775 करोड़ में खरीदा
  • अप्रैल 2024: तमिलनाडु में तूतुकुडी ग्राइंडिंग यूनिट का अधिग्रहण
  • जून 2024: पेन्ना सीमेंट को ₹10,422 करोड़ में खरीदा
  • अक्टूबर 2024: ओरिएंट सीमेंट का ₹8,100 करोड़ में अधिग्रहण

पोर्ट सेक्टर के सौदे

  • अप्रैल 2023: कराईकल पोर्ट – ₹1,485 करोड़
  • मार्च 2024: गोपालपुर पोर्ट – ₹3,080 करोड़
  • अगस्त 2024: एस्ट्रो ऑफशोर – ₹1,550 करोड़
  • मई 2024: तंजानिया के दार-एस-सलाम पोर्ट का अधिग्रहण

पावर सेक्टर में सौदे

  • लैंको अमरकंटक – ₹4,101 करोड़
  • विदर्भ इंडस्ट्रीज – ₹4,000 करोड़
  • कोस्टल एनर्जेन – ₹3,335 करोड़

इसके अलावा डेटा सेंटर, ट्रांसमिशन, सड़क और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में भी सौदे किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: IPO की राह पर अदाणी एयरपोर्ट्स, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ निवेश का प्लान

आगे ₹10 लाख करोड़ का निवेश

अदाणी ग्रुप ने अगले पांच साल में करीब ₹10 लाख करोड़ का कैपेक्स करने की योजना बताई है। यह निवेश नए प्रोजेक्ट्स (ग्रीनफील्ड), मौजूदा प्रोजेक्ट्स के विस्तार (ब्राउनफील्ड), और चुनिंदा अधिग्रहणों के जरिए किया जाएगा।

First Published - December 25, 2025 | 2:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट