facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

सरकार जल्द ही लॉन्च करेगी SWAMIH-2 फंड, अटकी परियोजनाओं में 1 लाख मकानों का निर्माण होगा

Advertisement

इस 15,000 करोड़ रुपये के फंड के शुरू होने से करीब 1 लाख मध्यमवर्गीय मकान खरीदारों को राहत मिलेगी

Last Updated- December 25, 2025 | 6:26 PM IST
SWAMIH-2 Fund

SWAMIH-2 Fund: सरकार स्वामी-2 फंड की रूपरेखा को अंतिम रूप दे रही है और जल्द ही इसको लॉन्च कर दिया जाएगा ताकि अटकी पड़ी हाउसिंग परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अंतिम चरण की फंडिंग उपलब्ध कराई जा सके। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

घर खरीदारों को मिलेगी राहत

पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस 15,000 करोड़ रुपये के फंड के शुरू होने से करीब एक लाख मध्यमवर्गीय मकान खरीदारों को राहत मिलेगी जिनके निवेश, अपार्टमेंट के लिए, लिये गए लोन की EMI (समान मासिक किस्त) का भुगतान करने के बावजूद अटके हुए हैं। इसके लिए सरकार ने बजट 2025-26 में ‘किफायती और मध्यम आय वाले आवास के लिए विशेष व्यवस्था’ (स्वामी) के लिए 1,500 करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी पहले ही आवंटित कर दी है।

Also Read: Year Ender: 2025 में स्मॉलकैप-मिडकैप की थमी रफ्तार, सेंसेक्स ने निवेशकों को दिया बेहतर रिटर्न

सूत्रों ने बताया कि नए फंड के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। यह फंड व्यावसायिक रूप से व्यवहारिक परियोजनाओं को अंतिम चरण की फंडिंग प्रदान करेगा और अटकी हुई आवासीय परियोजनाओं में निवेश को गति देगा।

कहां से आएगा SWAMIH-2 फंड का पैसा?

केंद्र ने नवंबर 2019 में देश में अटकी हुई आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए ‘किफायती और मध्यम आय वाले आवास के लिए विशेष व्यवस्था’ (स्वामी) नाम से एक फंड की घोषणा की थी। रुकी हुई आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर लोन फंडिंग प्रदान करने हेतु एक वैकल्पिक निवेश कोष (AIF) के रूप में एक ‘विशेष खिड़की’ बनाई गई। इस फंड का प्रबंधन भारतीय स्टेट बैंक ग्रुप की कंपनी एसबीआईकैप वेंचर्स लिमिटेड करती है। इस फंड के प्रायोजक वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव हैं।

Advertisement
First Published - December 25, 2025 | 6:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement