facebookmetapixel
Advertisement
BiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी

Closing Bell: सेंसेक्स 367 अंक फिसला, निफ्टी लुढ़ककर 26,050 के नीचे आया; आईटी और ऑटो शेयरों में भारी गिरावट

Advertisement

व्यापर बाजार भी लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.04 फीसदी नीचे बंद हुआ

Last Updated- December 26, 2025 | 4:03 PM IST
Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Closing Bell: विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आईटी और ऑटो शेयरों में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 367 अंक फिसल गया। वहीं, निफ्टी50 लुढ़ककर 26,050 के नीचे आ गया। कम कारोबार और किसी बड़े घरेलू संकेत के अभाव में निवेशकों की धारणा कमजोर बनी रही।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज 183 अंक की गिरावट के साथ खुला। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 85,378.51 के हाई और 84,937.82 के लो रेंज में ट्रेड किया। अंत में सेसेंक्स 367 अंक यानी 0.43 फीसदी फिसलकर 85,041.45 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 26,121.25 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 26,144.20 के हाई और 26,008.60 के लो रेंज में ट्रेड किया। अंत में निफ्टी50 99.80 अंक यानी 0.38 फीसदी टूटकर 26,042.30 पर बंद हुआ।

Also Read: 2026 में कैसी रहेगी बाजार की चाल, निवेशक किन सेक्टर्स पर रखें नजर? मोतीलाल ओसवाल ने दिया न्यू ईयर आउटलुक

बाजार के टॉप गेनर्स और लूजर्स

BSE पर, टाइटन, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे ज्याद बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव डालने वाले शेयर रहे।

NSE पर, टाइटन, हिंडाल्को और नेस्ले इंडिया सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे, जबकि एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स रहे।

व्यापर बाजार भी लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.04 फीसदी नीचे बंद हुआ।

बाजार पर बना रहा मुनाफावसूली का दबाव

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, “घरेलू शेयर बाजार आज कमजोरी के साथ बंद हुए। साल के अंत में कारोबार की मात्रा कम रहने और आगामी नतीजों से पहले सतर्क रुख अपनाए जाने के कारण व्यापक स्तर पर मुनाफावसूली देखने को मिली। सांता क्लॉज रैली को लेकर बना उत्साह भी फीका पड़ता दिखा, क्योंकि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते में प्रगति जैसे किसी नए पॉजिटिव संकेत का अभाव रहा। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली से भारतीय रुपये पर भी दबाव बना रहा।”

उन्होंने आगे कहा कि लार्ज-कैप शेयरों का प्रदर्शन मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों की तुलना में कमजोर रहा। हालांकि, धातु और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयरों में चुनिंदा मजबूती देखने को मिली, जबकि आईटी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा।

Also Read: Year Ender: ग्लोबल बैंक के लिए बैंकिंग सेक्टर में फिर बड़ा मर्जर? क्या और घटेगी सरकारी बैंकों की संख्या

विदेशी बाजार का क्या है हाल?

शुक्रवार को अमेरिकी फ्यूचर्स थोड़े नीचे आए और एशियाई शेयर मिले-जुले प्रदर्शन के साथ खुले। टोक्यो का निक्की 225 रिकॉर्ड स्तर के पास कारोबार कर रहा था।

सोना और चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। साल भर की तेज बढ़त के बाद निवेशक, खासकर सेंट्रल बैंक, सुरक्षित निवेश के तौर पर इन्हें खरीद रहे हैं। सोने की कीमत 0.8% बढ़कर 4,538.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी 4.5% उछलकर 74.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले साल ब्याज दरें घटाने की उम्मीद और डॉलर कमजोर होने की संभावना ने भी सोने की मांग बढ़ाई।

शेयर बाजार में टोक्यो का निक्की 225 0.8% बढ़कर 50,822.25 पर बंद हुआ। सरकार ने अगले वित्त वर्ष के लिए 9 ट्रिलियन येन का रिकॉर्ड रक्षा बजट मंजूर किया। भारी उद्योग और हाई-टेक कंपनियों ने तेजी दिखाई।

अमेरिकी डॉलर 156.09 येन पर बढ़ा, जबकि यूरो 1.1787 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। शंघाई कंपोजिट 0.2% गिरा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.3% और ताइवान का ताइएक्स 0.6% बढ़ा। थाईलैंड और भारत में शेयर नीचे गए।

कच्चा तेल हल्का ऊपर, यूएस क्रूड 58.41 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 61.84 डॉलर प्रति बैरल पर। बिटकॉइन 1.7% बढ़कर 89,300 डॉलर पर पहुंचा। अधिकांश एशियाई और यूरोपीय बाजार बंद थे, और वॉल स्ट्रीट क्रिसमस छुट्टी के बाद खुला।

Also Read: Stocks to Watch today: टाटा स्टील, कैस्ट्रॉल, NTPC, ओला इलेक्ट्रिक और इंडिगो पर रहेगी सबकी नजर

क्या है एक्सपर्ट की राय?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते जैसे किसी नए बड़े ट्रिगर के अभाव में बाजार मौजूदा स्तरों के आसपास ही सीमित दायरे में रह सकता है।

मेहता इक्विटीज के सीनियर VP (रिसर्च) प्रशांत तापसे ने कहा कि छुट्टियों के कारण कम कारोबार, FII की बिकवाली और मजबूत घरेलू संकेतों की कमी से बाजार का माहौल नाजुक बना हुआ है और इसमें उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 फीसदी बढ़कर 62.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

IPO का क्या है हिसाब-किताब

मेन बोर्ड IPO सेगमेंट में गुजरात किडनी IPO के शेयरों के आवंटन को आज अंतिम रूप दिया जाएगा। SME सेगमेंट में E to E ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर IPO आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। वहीं, अपोलो टेक्नो इंडस्ट्रीज, बाई काकाजी पॉलिमर्स, एडमैच सिस्टम्स, नांता टेक और धरा रेल प्रोजेक्ट्स के IPO आज बोली लगाने का आखिरी दिन है।

Advertisement
First Published - December 26, 2025 | 9:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement