facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट से यात्री उड़ानें शुरू, MMR को मिला दूसरा हवाई अड्डा

Advertisement

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दिल्ली और बेंगलूरु के लिए सीधी सेवाएं शुरू कर दी हैं।

Last Updated- December 26, 2025 | 8:52 AM IST
Navi Mumbai International Airport
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर फ्लाइट्स शुरू हो गई हैं, जिससे मुंबई में दो एयरपोर्ट का दौर शुरू हो गया है। इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी सर्विस शुरू की हैं और आगे तेजी से विस्तार की योजनाएं हैं (फोटो: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA))।

मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) को आधिकारिक तौर पर दूसरा हवाई अड्डा मिल गया है। यहां गुरुवार को नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो गईं। हवाई अड्डे से सबसे पहला विमान इंडिगो का हैदराबाद के लिए उड़ा, जबकि आने वाली उड़ान भी बेंगलूरु से इसी एयरलाइन की रही। पहली उड़ान के हवाई पट्टी पर उतरते ही विमान पर औपचारिक वाटर कैनन से सलामी दी गई।

हवाई अड्डे पर परिचालन के अपने शुरुआती चरण में एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर, इंडिगो और स्टार एयर जैसी भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा प्रतिदिन 24 शहरों को उड़ानों का संचालन किए जाने की उम्मीद है। आने वाले साल में फरवरी से यहां उड़ानों की संख्या और बढ़ाए जाने की योजना है। वर्तमान में यह हवाई अड्डा हर घंटे 10 विमानों की आवाजाही को संभाल सकता है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दिल्ली और बेंगलूरु के लिए सीधी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इसी प्रकार इंडिगो ने यहां से अहमदाबाद, बेंगलूरु, कोच्चि, दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ समेत अन्य 13 शहरों के लिए उड़ान सेवाएं देनी शुरू की हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा, ‘नवी मुंबई हमारी दोहरे एयरपोर्ट की रणनीति का प्रमुख स्तंभ है। इससे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) से हमारी सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सीएसएमआईए से हम 11 घरेलू और तीन अंतरराष्ट्रीय केंद्रों के लिए सीधी उड़ानें संचालित करते हैं।’

इस बीच अकासा एयर भी नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट से गोवा, दिल्ली, कोच्चि और अहमदाबाद के लिए उड़ानों का संचालन करेगी। इसके लिए एयरलाइन ने अपनी समय-सारणी तय कर दी है। अकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनय दूबे ने कहा, ‘अकासा एयर नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट से सबसे ज्यादा उड़ानों का संचालन करेगी। हमें विमानन क्षेत्र में विकास की इस ऐतिहासिक छलांग में शुरुआती दौर में भागीदार होने पर गर्व है।’ एयरलाइन ने यह भी कहा कि हवाई अड्डा विमानन क्षेत्र में ‘प्रमुख विकास स्तंभ’ होगा। कंपनी यहां से अपना संचालन बढ़ाने की योजना बना रही है। इस हवाई अड्डे से एयरलाइन प्रति सप्ताह 300 घरेलू और 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करने की योजना पर काम कर रही है।

इसमें कहा गया है, ‘अपनी व्यापक नेटवर्क रणनीति के हिस्से के रूप में एयरलाइन वित्त वर्ष 2027 के अंत तक 10 पार्किंग बेस तक बढ़ने के लिए भी तैयार है, जिसमें प्रमुख मध्य पूर्वी और दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में केंद्रित अंतरराष्ट्रीय विस्तार होगा।’

नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 8 अक्टूबर को किया था। परिचालन के अपने पहले चरण में इस हवाई अड्डे पर सालाना लगभग 2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी और इससे मुंबई के पुराने और व्यस्त छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का दबाव काफी कम हो जाएगा। इस हवाई अड्डे से सालाना 5 करोड़ से अधिक यात्री आते-जाते हैं। नए हवाई अड्डे पर भी शुरुआती चरण में सालाना 5 लाख टन कार्गो को संभालने की क्षमता होगी।

नवी मुंबई अड्डा अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड की सहायक कंपनी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और महाराष्ट्र सरकार के उपक्रम सिटी ऐंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड के बीच पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) आधार पर संचालित होगा।

Advertisement
First Published - December 26, 2025 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement