facebookmetapixel
Advertisement
कर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किराया

Advertisement

जुहू मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे रियल एस्टेट इलाकों में गिना जाता है। यह क्षेत्र प्रीमियम अपार्टमेंट, समुद्र तट से सटे बंगले और गेटेड डेवलपमेंट्स के लिए जाना जाता है।

Last Updated- February 26, 2026 | 1:35 PM IST
shraddha kapoor Apartment

Shraddha Kapoor Apartment Lease: बॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका श्रद्धा कपूर ने मुंबई के पॉश इलाके जुहू स्थित अपने अपार्टमेंट का लीज एग्रीमेंट रिन्यू कर लिया है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म Square Yards द्वारा इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) महाराष्ट्र की वेबसाइट पर उपलब्ध दस्तावेजों की समीक्षा के अनुसार यह नवीनीकरण सौदा फरवरी 2026 में आधिकारिक रूप से पंजीकृत किया गया।

दस्तावेजों के मुताबिक अपार्टमेंट का शुरुआती मासिक किराया 6 लाख रुपये तय किया गया है। 12 महीने की लीज अवधि में कुल किराया मूल्य 72 लाख रुपये होगा। यह संपत्ति ‘प्राइम बीच’ परियोजना में स्थित है और इसका कुल क्षेत्रफल 365 वर्ग मीटर (3,929 वर्ग फुट) है। एग्रीमेंट में चार कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान 36,000 रुपये स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क अदा किया गया। इसी अपार्टमेंट को इससे पहले अक्टूबर 2024 में किराए पर लिया गया था, जिसका पंजीकरण भी उसी समय कराया गया था।

रियल एस्टेट के लिए क्यों खास है जुहू?

जुहू मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे रियल एस्टेट इलाकों में गिना जाता है। यह क्षेत्र प्रीमियम अपार्टमेंट, समुद्र तट से सटे बंगले और गेटेड डेवलपमेंट्स के लिए जाना जाता है। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, जेवीपीडी रोड्स और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के घरेलू व अंतरराष्ट्रीय टर्मिनलों से नजदीकी के कारण यह इलाका बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

साथ ही बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी और सांताक्रूज़ जैसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों तक आसान पहुंच इसे निवेश के लिहाज से भी आकर्षक बनाती है। इस क्षेत्र में कई नामचीन हस्तियां भी रह चुकी हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, वरुण धवन, अजय देवगन और ऋतिक रोशन जैसे अभिनेता शामिल हैं। रियल एस्टेट बाजार के जानकारों का कहना है कि जुहू जैसे प्रीमियम इलाकों में उच्च-प्रोफाइल किरायेदारी सौदे मुंबई के लग्जरी रेंटल मार्केट की स्थिर मांग को दर्शाते हैं।

कौन हैं Shraddha Kapoor?

श्रद्धा कपूर हिंदी सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने 2010 में फिल्म तीन पत्ती से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और 2013 में आशिकी- 2 से व्यापक पहचान हासिल की। इसके बाद Ek Villain, हैदर, ABCD 2, बागी , स्त्री, Saaho, छिछोरे, तू झूंठी मैं मक्कार और स्त्री-2 जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया। कपूर ने अभिनय के साथ-साथ कई फिल्मों के साउंडट्रैक में प्लेबैक सिंगर के रूप में भी योगदान दिया है। वह विभिन्न ब्रांड एंडोर्समेंट्स से जुड़ी हुई हैं और सामाजिक पहलों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती रही हैं।

Advertisement
First Published - February 26, 2026 | 1:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement