facebookmetapixel
Advertisement
टैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंगसरकारी खर्च से चमकेंगी ये 4 कंपनियां? मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते मार्जिन पर ब्रोकरेज का बड़ा दांवGold Silver Price: MCX पर सोना ₹600 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹4,000 की गिरावट; जानें ताजा भाव25,400 के स्तर पर निफ्टी की अग्निपरीक्षा, आगे क्या होगी चाल? मार्केट एक्सपर्ट ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी और टॉप पिक्सBreakout stocks: ब्रेकआउट के बाद दौड़ने को तैयार ये 3 स्टॉक, जान लें टारगेट, स्टॉपलॉसStocks to Watch: Lupin से लेकर IRFC और RVNL तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: मजबूती के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 25500 के ऊपरक्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरत

Stock Market Update: मजबूती के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 25500 के ऊपर

Advertisement

Stock Market Update: आईटी शेयरों में खरीदारी बाजार को मजबूती दे रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बढ़त से भी सपोर्ट मिल रहा है।

Last Updated- February 26, 2026 | 9:26 AM IST
Stock Market- शेयर बाजार

Stock Market Update, 26 February: वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (26 फरवरी) को बढ़त के साथ खुले। आईटी शेयरों में खरीदारी बाजार को मजबूती दे रहे हैं। साथ ही इंडेक्स में भारी वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बढ़त से भी सपोर्ट मिल रहा है। बाजार का जानकारों का कहना है कि निवेशक बीच-बीच में मुनाफावसूली और किसी नए सकारात्मक संकेत के अभाव में सतर्क रुख अपना रहे हैं।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बढ़त के साथ 82,418 पर ओपन हुआ। खुलते ही यह 82,579 अंक तक चढ़ गया। सुबह 9:22 बजे यह 25.06 अंक या 0.03 प्रतिशत की भारी बढ़त लेकर 82,301 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी मजबूती के साथ 25,556 अंक पर खुला। सुबह 9:25 बजे यह 30.15 अंक या 0.12 फीसदी की मामूली बढ़त लेकर 25,512.65 पर ट्रेड कर रहा था।

Global Markets

एशियाई बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.1 प्रतिशत बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.65 प्रतिशत चढ़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.8 प्रतिशत बढ़कर शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

अमेरिका में भी बुधवार को प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। टेक कंपनियों में मजबूती से बाजार को सहारा मिला। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.81 प्रतिशत बढ़ा, नैस्डैक 1.26 प्रतिशत चढ़ा और डॉव जोन्स 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

FII और DII की खरीदारी

संस्थागत निवेशकों की गतिविधि भी मजबूत रही। 25 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध रूप से 3,024.50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,639.97 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

प्राइमरी मार्केट में हलचल

प्राइमरी मार्केट में भी आज गतिविधि तेज रहने की उम्मीद है। ओमनीटेक इंजीनियरिंग का आईपीओ आज दूसरे दिन के लिए खुला है, जबकि पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी का आईपीओ आज अंतिम दिन है।

इसके अलावा क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस और श्री राम ट्विस्टेक के आईपीओ के शेयरों के आवंटन की घोषणा आज हो सकती है। एसएमई श्रेणी में स्ट्राइडर्स इम्पेक्स का आईपीओ आज खुलेगा। वहीं एकॉर्ड ट्रांसफॉर्मर एंड स्विचगियर, मोबिलाइज ऐप लैब और कियासा रिटेल के आईपीओ के शेयरों का आवंटन भी आज तय होगा।

Advertisement
First Published - February 26, 2026 | 8:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement