Stocks to buy today: नई एक्सपायरी सीरीज के पहले दिन बाजार में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन मंगलवार की गिरावट के बाद कुछ राहत देते हुए अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते निफ्टी ने अच्छी शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाई। हालांकि, अलग-अलग क्षेत्रों के चुनिंदा दिग्गज शेयरों में दबाव बढ़ने से दिन भर में ज्यादातर बढ़त घट गई। अंत में इंडेक्स दिन के निचले दायरे के पास 25,482.50 पर बंद हुआ।
सेक्टोरल रुझान मिले-जुले रहे और झुकाव सकारात्मक रहा। मेटल, फार्मा और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। जबकि हालिया तेज गिरावट के बाद आईटी शेयरों में भी उछाल दिखा। दूसरी ओर, एफएमसीजी और रियल्टी शेयर सुस्त रहे और बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। उतार-चढ़ाव के बावजूद ब्रोडर मार्केटस ने बेहतर प्रदर्शन किया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.56 प्रतिशत से 0.91 प्रतिशत तक चढ़े।
वैश्विक बाजारों में स्थिरता और टेक शेयरों में सुधार से निवेशकों का भरोसा कुछ बेहतर हुआ। आईटी सेक्टर में हालिया बिकवाली के बाद यह उछाल राहत देने वाला रहा। हालांकि, बीच-बीच में मुनाफावसूली और किसी नए सकारात्मक संकेत के अभाव में बाजार का रुख सतर्क बना रहा।
तकनीकी स्तर पर संकेत अभी भी मिले-जुले हैं। 25,400 के महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर को बचाने की कोशिश हो रही है। लेकिन मौजूदा स्ट्रक्चर आगे और गिरावट की आशंका से इनकार नहीं करता। अनिश्चित माहौल में सेक्टर आधारित चुनिंदा रणनीति बेहतर काम कर रही है। लंबी पोजीशन के लिए बैंकिंग, ऑटो, मेटल और ऊर्जा शेयरों को प्राथमिकता दी जा सकती है। जब तक इंडेक्स में स्पष्ट दिशा नहीं मिलती, दोनों तरफ के अवसरों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
Glenmark Pharmaceuticals
एलटीपी: 2,085 रुपये | सलाह: खरीदें | टारगेट: 2,230 रुपये | स्टॉप-लॉस: 2,010 रुपये
फार्मा सेक्टर में मिला-जुला रुझान है ,लेकिन ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स मजबूत तेजी के संकेत दे रहा है। शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है और लगातार ऊंचे स्तर बना रहा है, जो मजबूती दिखाता है। हाल की गिरावट सीमित रही और अच्छे वॉल्यूम के साथ निचले स्तरों पर खरीदारी दिखी। मौजूदा चाल सकारात्मक झुकाव के साथ समेकन का संकेत देती है। विभिन्न समयावधि के मोमेंटम संकेतक भी सुधार दिखा रहे हैं, जिससे ट्रेंड आगे बढ़ने की संभावना है।
Power Finance Corporation
एलटीपी: 423.60 रुपये | सलाह: खरीदें | टारगेट: 454 रुपये | स्टॉप-लॉस: 408 रुपये
पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने करीब डेढ़ साल के सुधार चरण से इस महीने की शुरुआत में ब्रेकआउट दिया है। 20 दिन के डबल एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के आसपास नया आधार बनने के संकेत मिले हैं। ऊर्जा सेक्टर में मजबूती और सकारात्मक चार्ट संरचना आगे स्थिर बढ़त की ओर इशारा करती है। मौजूदा स्तरों पर नई खरीदारी जोखिम और रिटर्न के लिहाज से संतुलित मानी जा सकती है।
TVS Motor Company
एलटीपी: 3,93 रुपये | सलाह: खरीदें | टारगेट: 4,210 रुपये | स्टॉप-लॉस: 3,780 रुपये
ऑटो सेक्टर इस समय बेहतर प्रदर्शन करने वालों में है और टीवीएस मोटर इसमें मजबूत योगदान दे रही है। आज शेयर ने अच्छे वॉल्यूम के साथ नया ब्रेकआउट दिया है, जो आगे और तेजी की संभावना दिखाता है। यह अपने प्रमुख अल्पकालिक और मध्यमकालिक मूविंग एवरेज के ऊपर मजबूती से बना हुआ है और नया रिकॉर्ड उच्च स्तर भी बनाया है। तकनीकी ढांचा आगे भी तेजी जारी रहने का संकेत देता है, बीच-बीच में आने वाली गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देखा जा सकता है।
(डिस्क्लेमर: अजीत मिश्रा रेलिगेयर ब्रोकिंग में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट हैं। व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं।)