Laurus Labs Stock: वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (26 फरवरी) को बढ़त के साथ खुले। आईटी शेयरों में खरीदारी बाजार को मजबूती दे रहे हैं। साथ ही इंडेक्स में भारी वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बढ़त से भी सपोर्ट मिल रहा है। बाजार का जानकारों का कहना है कि निवेशक बीच-बीच में मुनाफावसूली और किसी नए सकारात्मक संकेत के अभाव में सतर्क रुख अपना रहे हैं।
बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने फार्मा सेक्टर की कंपनी लॉरस लैब्स लिमिटेड (LAURUS LABS ) पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 के अंत तक 850 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स हासिल कर सकती है और यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2028 तक बढ़कर 1,150 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
मोतीलाल ओसवाल ने लॉरस लैब्स पर ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1,280 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर पिछले बंद भाव से 19 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।
शेयर के हालिया प्रदर्शन पर नजर डाले तो एक महीने में यह 7.18 प्रतिशत चढ़ चुका है। तीन महीने में शेयर 10 प्रतिशत और छह महीने में 25 फीसदी चढ़ा है। एक साल में स्टॉक ने 98 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,140 रुपये और 52 वीक का लो 517 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 58,663.52 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें: FMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्स
ब्रोकरेज ने कहा हमने कॉन्ट्रैक्ट डेवेलपमेंट और मेन्यूफेक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CDMO) सेक्टर की कंपनियों के बयानों की तुलना उनके वास्तविक नतीजों और वित्तीय प्रदर्शन से की। इस विश्लेषण में सुधार की रफ्तार असमान दिखी। कुछ कंपनियों को कार्यक्रमों में देरी, भंडार घटाने और सुस्त बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन के कारण अपने अनुमान घटाने पड़े।
ब्रोकरेज ने कहा कि लॉरस लैब्स ने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर एग्जीक्यूशन दिखाया है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 30 प्रतिशत की वृद्धि और 26 प्रतिशत ईबीआईटीडीए मार्जिन दर्ज किया है। यह प्रदर्शन कॉन्ट्रैक्ट डेवेलपमेंट और मेन्यूफेक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन तथा फार्मूलेशन कारोबार में विस्तार से समर्थित रहा।
ब्रोकरेज का अनुमान है कि लॉरस लैब्स वित्त वर्ष 2026 के अंत तक 850 करोड़ रुपये का कर प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स हासिल करेगी, जो वित्त वर्ष 2028 तक बढ़कर 1,150 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इसके आधार पर इस अवधि में करीब 16 प्रतिशत की एनुअल कम्पाउंडिंग ग्रोथ रेट रहने की संभावना है।
(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)