आईपीओ

Clean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

Clean Max Enviro IPO Allotment: क्लीन मैक्स के आईपीओ के लिए 2.182 करोड़ शेयरों के मुकाबले 2.56 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- February 26, 2026 | 10:40 AM IST

Clean Max Enviro IPO Allotment: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी आईपीओ का अलॉट्मेंट आज यानी गुरुवार को फाइनल होने की उम्मीद है। हालांकि, इश्यू को निवेशकों से ठंडी प्रतिक्रिया मिली और कुल मिलाकर यह केवल 94 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, क्लीन मैक्स के आईपीओ के लिए 2.182 करोड़ शेयरों के मुकाबले 2.56 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित हिस्सा 2.83 गुना भरा, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 54 प्रतिशत भरा। खुदरा निवेशकों का कोटा केवल 6 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हुआ।

सब्सक्रिप्शन अवधि समाप्त होने के बाद अब निवेशक अपने अलॉटमेंट की स्थिति का इंतजार कर रहे हैं, जो आज जारी हो सकती है। अलॉटमेंट तय होने के बाद आवेदक अपनी स्थिति नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइटों और रजिस्ट्रार एमयूएफजी इंटाइम इंडिया के पोर्टल पर देख सकेंगे।

Clean Max Enviro IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Clean Max Enviro IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Clean Max Enviro IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ (Clean Max Enviro IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

Clean Max Enviro IPO GMP

बाजार की अनऑफिशियल गतिविधियों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, क्लीन मैक्स एनवायरो के नॉन-लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 1,036 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह 1,000 रुपये से 1,053 रुपये के प्राइस बैंड के अपर एंड के मुकाबले 17 रुपये या 1.6 प्रतिशत कम है।

First Published : February 26, 2026 | 10:29 AM IST