facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Gold Silver Price: MCX पर सोना ₹600 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹4,000 की गिरावट; जानें ताजा भाव

Advertisement

Gold Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,60,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,64,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- February 26, 2026 | 9:32 AM IST
Gold and Silver price today

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है।दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,60,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,64,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 615 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,530 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,61,145 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 468 रुपये की नरमी के साथ 1,60,677 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,60,745 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,60,516 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 4,016 रुपये की गिरावट के साथ 2,64,300 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,68,316 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,516 रुपये की गिरावट के साथ 2,64,800 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,64,930 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,62,892 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त पड़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना आज 5,175.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,226.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 25 डॉलर की गिरावट के साथ 5,2101.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 88.92 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 90.98 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 88.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,60,530 1,61,145 1,60,677
चांदी 2,64,300 2,68,316 2,64,800
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,175.30 5,226.20 5,195.30
चांदी 88.92 90.98 88.68

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - February 26, 2026 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement