facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

BRICS का हुआ विस्तार, UAE-ईरान समेत 6 नए देश शामिल, ब्रिक्स प्लस नया नाम

Advertisement

नए देशों के रूप में ईरान, अर्जेंटीना, इथियोपिया, इजिप्ट, ईरान, यूएई और सऊदी अरब को शामिल किया गया है। साथ ही समूह का नया नाम अब BRICS Plus हो गया है।

Last Updated- August 24, 2023 | 2:45 PM IST
The Leadership of Developing Countries Imagination and Fallacy

लंबे समय से BRICS में अन्य देशों को शामिल करने की चर्चाओं पर अब पूर्णविराम लग गया है। ब्रिक्स में शामिल देशों ने इस समूह में 6 और देशों को शामिल करने का फैसला किया है।

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में चल रहे BRICS के 15वें समिट में अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने ये घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान मौजूद रहे। वह ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर है।

बता दें कि BRICS में फिलहाल 5 देश शामिल है। इस समूह में B से ब्राजील, R से रूस, I से इंडिया, C से चीन और S से साउथ अफ्रीका शामिल है। नए 6 देशों के शामिल होने के साथ इसमें कुल सदस्यों की संख्या अब 11 हो जायेगी।

Also Read: G20 में 5 मसलों पर सहमति के आसार: पीयूष गोयल

इन देशों को किया गया BRICS Plus में शामिल

नए देशों के रूप में ईरान, अर्जेंटीना, इथियोपिया, इजिप्ट, ईरान, यूएई और सऊदी अरब को शामिल किया गया है। साथ ही समूह का नया नाम अब BRICS Plus हो गया है।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा, “हम ब्रिक्स विस्तार प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानदंडों, प्रक्रियाओं पर समझौते पर पहुंच गए हैं।”

वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि तीन दिन के विचार-विमर्श से कई सकारात्मक नतीजे निकले है। उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि हमने ब्रिक्स के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

Also Read: Suez Canal: स्वेज नहर में दो टैंकरों की टक्कर, कई घंटों लगा रहा जाम

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन किया है, उसका मानना ​​है कि नए सदस्यों के जुड़ने से समूह और मजबूत होगा। ब्रिक्स के विस्तार का निर्णय बहुध्रुवीय दुनिया में कई देशों के विश्वास को और मजबूत करेगा।”

नए ब्रिक्स सदस्यों के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन सभी देशों के साथ भारत के बहुत गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 2:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement