अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना के भाव रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहे हैं,जबकि चांदी रिकॉर्ड स्तर से सुस्त पड़ गई। प्रतीकात्मक फोटो
Gold and Silver Rate today: सोने के वायदा भाव ने इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन उच्चतमत स्तर को छू लिया, वहीं चांदी के भाव सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में बुधवार (21 जनवरी) सोने के वायदा भाव 1,53,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 3,25,550 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना के भाव रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहे हैं,जबकि चांदी रिकॉर्ड स्तर से सुस्त पड़ गई।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 1,010 रुपये की तेजी के साथ 1,51,575 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,50,565 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,792 रुपये की तेजी के साथ 1,54,357 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,54,594 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,51,575 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,54,594 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
यह भी पढ़ें: सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, गोल्ड पहली बार ₹1.5 लाख के पार, चांदी ₹3.30 लाख के करीब
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,106 रुपये की गिरावट के साथ 3,22,566 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 3,23,672 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,880 रुपये की तेजी के साथ 3,25,552 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 3,26,487 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 3,20,007 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इसी सप्ताह 3,27,998 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही, जबकि चांदी की सुस्त रही। Comex पर सोना 4,767.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,765.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 67.60 डॉलर की तेजी के साथ 4,833.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,847.70 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 94.55 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 94.63 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 93.73 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 95.74 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 1,51,575 | 1,50,565 | 1,54,357 |
| चांदी | 3,22,566 | 3,23,672 | 3,25,252 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 4,767.50 | 4,765.80 | 4,833.40 |
| चांदी | 94.55 | 94.63 | 93.73 |
(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)