facebookmetapixel
Advertisement
ईंधन महंगा, खर्च बढ़ा… फिर भी UltraTech और JK Cement पर क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज, 29% तक अपसाइड का अनुमानPaytm Bonus share: शेयरधारकों को अभी नहीं मिलेगा बोनस शेयर, मुनाफा मजबूत करने पर फोकस; शेयर 3% टूटा67% बढ़ी HCLTech CEO की सैलरी, ₹174 करोड़ पैकेज के साथ IT इंडस्ट्री में सबसे आगेभारत में तेजी से बढ़ रहा मोटापा और डायबिटीज की दवाओं का बाजार, किन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?Millworks Technologies Listing: 90% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, IPO निवेशकों को पहले दिन ही बड़ा मुनाफाप्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद SBI Funds Management पर बुलिश ब्रोकरेज, दिए ₹750 तक के टारगेटSBI Funds Management IPO की उम्मीद के मुताबिक प्रीमियम पर लिस्टिंग, शेयर ने पहले दिन ही दिया मुनाफाDonald Trump का बड़ा झटका! कनाडा पर 50% टैरिफ का ऐलान, महंगाई और ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ासरकार की नई इलेक्ट्रॉनिक्स नीति से किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत? ब्रोकरेज ने चुने 3 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद से सोना-चांदी चमके, जानें आज कितनी बढ़ीं कीमतें

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में कमी

Advertisement

आरबीआई बुलेटिन के मुताबिक नवंबर 2025 में शुद्ध एफडीआई -44.6 करोड़ डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–नवंबर में कुल आवक में तेज बढ़ोतरी दर्ज

Last Updated- January 22, 2026 | 9:05 AM IST
FDI
Representational Image

शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नवंबर, 2025 में लगातार तीसरे महीने ऋणात्मक रहा। भारतीय रिजर्व बैंक के जनवरी बुलेटिन के अनुसार इसका प्रमुख कारण उच्च प्रत्यावर्तन था। आंकड़ों के अनुसार शुद्ध एफडीआई नवंबर में 44.6 करोड़ डॉलर ऋणात्मक था जबकि यह अक्टूबर में 1.67 अरब डॉलर ऋणात्मक था।

वित्त वर्ष 26 की अप्रैल-नवंबर की अवधि में शुद्ध एफडीआई बीते साल की इस अवधि की तुलना में 7 गुना बढ़कर 5.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि यह वित्त वर्ष 25 की अप्रैल नवंबर की अवधि में 78.1 करोड़ डॉलर था। रिजर्व बैंक ने बताया, ‘अप्रैल-नवंबर 2025 की अवधि में बीते साल की इस अवधि की तुलना में एफडीआई अधिक था और यह सकल व शुद्ध दोनों में अधिक था।’ नवंबर में सकल एफडीआई की आवक स्थिर रही। एफडीआई की कुल आवक में जापान, सिंगापुर और अमेरिका की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत से अधिक थी। एफडीआई के सबसे बड़े प्राप्तकर्ता (लगभग 75 प्रतिशत) वित्तीय सेवा क्षेत्र, फिर विनिर्माण और खुदरा थोक व्यापार थे।

बुलेटिन के अनुसार, ‘ उच्च प्रत्यावर्तन के कारण नवंबर में शुद्ध एफडीआई लगातार तीसरे महीने ऋणात्मक रहा। सिंगापुर, मॉरीशस, अमेरिका और ब्रिटेन का विदेश को भेजे जाने वाली एफडीआई में आधे से अधिक का योगदान रहा। क्षेत्र-विशिष्ट विश्लेषण से पता चलता है कि ब्राह्य एफडीआई का 70 प्रतिशत से अधिक विनिर्माण, वित्तीय, बीमा और कारोबारी सेवाओं से था।’आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर 2025 में सकल आवक 6.4 अरब डॉलर रही जो अक्टूबर के 6.5 अरब डॉलर से थोड़ा कम है। अप्रैल – नवंबर 2025 में सकल आवक 64.73 अरब डॉलर रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से सालाना आधार पर 16 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 9:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement