facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने कमर्शियल LPG की सप्लाई बढ़ाकर 70% की, मुख्य उद्योगों को प्राथमिकता देने के निर्देशरुपया 94.70 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर की मजबूती और एफआईआई बिकवाली से बढ़ा दबावसरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारी

GM mustard: जीएम सरसों पर 15 अप्रैल से सर्वोच्च न्यायालय में होगी सुनवाई

Advertisement

पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी के खिलाफ याचिकाओं पर होगी विस्तृत सुनवाई, सभी पक्षों को एक हफ्ते में लिखित दलीलें देने का निर्देश।

Last Updated- March 06, 2025 | 10:53 PM IST
Supreme Court

उच्चतम न्यायालय के तीन न्यायाधीशों के एक खंडपीठ ने गुरुवार को कहा कि यह 15 अप्रैल से जीन संवर्धित (जीएम) सरसों की व्यावसायिक खेती के लिए पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगा। अदालत ने सभी पक्षों को एक हफ्ते के भीतर अपनी लिखित दलीलें देने के लिए कहा है।

खंडपीठ के न्यायाधीश अभय एस ओका, सुधांशु धूलिया और उज्जल भुइयां ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि से इस मसले पर जिरह करने के लिए समय मांगा जिसके बाद इस मामले को स्थगित कर दिया गया। अदालत ने कहा कि वह इस मुद्दे पर बिना किसी बाधा के विस्तार से सुनवाई करना चाहती है और इसलिए सुनवाई की तारीखें 15 अप्रैल और 16 अप्रैल तय की गई हैं।

उच्चतम न्यायालय ने 23 जुलाई, 2024 को जीएम सरसों फसल के पर्यावरणीय पहलू पर सशर्त मंजूरी देने के केंद्र के 2022 के फैसले की वैधता पर विभाजित फैसला दिया था। हालांकि, इसने सर्वसम्मति से निर्देश दिया था कि केंद्र को देश में जीएम फसलों से जुड़े शोध, खेती, व्यापार और वाणिज्य के लिए एक राष्ट्रीय नीति तैयार करनी होगी।

उच्चतम न्यायालय ने जेनेटिक इंजीनियरिंग अप्रेजल कमेटी के जीएम सरसों को बीज उत्पादन और परीक्षण के लिए पर्यावरणीय रिलीज की अनुमति देने के पहले के फैसले पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। 25 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के तहत जीईएसी ने ट्रांसजेनिक सरसों हाइब्रिड डीएमएच-11 व बारनेज, बारस्टार और बार जीन के पर्यावरणीय रिलीज को मंजूरी दी थी ताकि उनका इस्तेमाल नए हाइब्रिड तैयार करने के लिए किया जा सके। शीर्ष अदालत सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रोड्रिग्स और एनजीओ जीन कैंपेन की अलग अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है।

Advertisement
First Published - March 6, 2025 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement