facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Insurance Policy Sales: बीमा पॉलिसी बिक्री में सरकारी बैंकों की दिखाई सुस्ती, प्राइवेट प्लेयर्स ने पकड़ी रफ्तार

Advertisement

उद्योग के अनुमानों के मुताबिक, सरकारी बैंकों के जरिये बिकने वाली जीवन बीमा कंपनियों की पॉलिसी की वृद्धि वित्त वर्ष 2025 में कम होकर 6 फीसदी रह गई।

Last Updated- May 04, 2025 | 10:20 PM IST
Insurance
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बैंकिंग चैनल के जरिये ग्राहकों को गुमराह करते हुए बीमा पॉलिसी की बिक्री पर जारी चिंता के मद्देनजर बीमा पॉलिसी बेचने में सरकारी बैंकों की दिलचस्पी कम होती दिख रही है। नतीजतन बैंकिंग चैनल के जरिये सरकारी बैंकों द्वारा बेची जाने वाली जीवन बीमा पॉलिसी एक साल पहले के मुकाबले बीते वित्त वर्ष 2025 में कम हो गई। प्रोत्साहन ढांचे में आए बदलाव के कारण यह सुस्ती आई है क्योंकि अब अधिकतर सरकारी बैंकों ने अपना ध्यान मूल बैंकिंग परिचालन पर केंद्रित किया है।

इसके विपरीत, निजी क्षेत्र के बैंकों से संबद्ध जीवन बीमा कंपनियों की इसी अवधि के दौरान बैंकिंग चैनल के जरिये वृद्धि करीब दोगुना हुई है।

उद्योग के अनुमानों के मुताबिक, सरकारी बैंकों के जरिये बिकने वाली जीवन बीमा कंपनियों की पॉलिसी की वृद्धि वित्त वर्ष 2025 में कम होकर 6 फीसदी रह गई और मार्च में और सुस्त होकर 2 फीसदी रह गई। वित्त वर्ष 2024 में बैंकिंग चैनल के जरिये सरकारी बैंकों के जरिये बिकने वाली पॉलिसी 7 फीसदी थी।

इसी तरह, बैंकिंग चैनल के जरिये निजी बैंकों से बिकने वाली जीवन बीमा कंपनियों की पॉलिसी की बिक्री बीते वित्त वर्ष 15 फीसदी थी मगर मार्च में इसमें सिर्फ 7 फीसदी की वृद्धि हुई। उससे एक साल पहले बैंकिंग चैनल के जरिये वृद्धि 8 फीसदी थी।

एक निजी जीवन बीमा कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी ने कहा, ‘सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बैंकिंग चैनल के जरिये बेची जाने वाली बीमा पॉलिसी कारोबार में आई सुस्ती के कारण बीमा कंपनियों की वृद्धि में मामूली कमी आई है। इसका बड़ा कारण प्रोत्साहन योजनाओं में आया बदलाव और बीमा बेचने पर बैंक कर्मचारियों को मिलने वाला स्कोर कार्ड है।’

एक सरकारी बैंक के अधिकारी ने कहा, ‘सरकारी बैंकों के पास सही मायने में बीमा पॉलिसी बेचने वाले अपने कर्मचारियों के लिए सीधे तौर पर किसी तरह की प्रोत्साहन देने की अवधारणा नहीं है। मगर पहले कुछ बैंक ऐसे थे जो अन्य प्रोत्साहनों के साथ-साथ काफी कमीशन अथवा रिवॉर्ड देते थे। अब उन्होंने इसे पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके अलावा, रिजर्व बैंक ने भी बैंकों से अपने मूल परिचालन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है और हमारे ग्राहक सेवा कारोबार से अधिक बीमा है। इसके नतीजतन इसमें सुस्ती आई होगी।’

वित्त वर्ष 2025 में कुछ सरकारी बैंकों के बैंक चैनल के जरिये बीमा पॉलिसी बेचने की वृद्धि कम एक अंक में थी, जिनमें पंजाब नैशनल बैंक, केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल थे। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया ने दो अंकों में वृद्धि दर्ज की थी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और बीमा नियामक चेयरमैन देवाशिष पांडा ने भी इसके प्रति स्टेट बैंक के सम्मेलन चिंता जता चुके हैं।

Advertisement
First Published - May 4, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement