facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Spicejet Q2FY26 results: घाटा बढ़कर ₹635 करोड़ हुआ, एयरलाइन को FY26 की दूसरी छमाही में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

Advertisement

विदेशी मुद्रा में नुकसान, ग्राउंडेड और फिर से ऑपरेशन में लाए गए विमानों से जुड़ा अतिरिक्त खर्च, हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंध जैसे कई कारकों ने एयरलाइन की कमाई पर असर डाला

Last Updated- November 12, 2025 | 5:28 PM IST
Spicejet Q2FY26 results

Spicejet Q2FY26 results: घरेलू एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2FY26) में कंपनी का शुद्ध घाटा बढ़कर 635.42 करोड़ रुपये हो गया। विदेशी मुद्रा में नुकसान, ग्राउंडेड और फिर से ऑपरेशन में लाए गए विमानों से जुड़ा अतिरिक्त खर्च और हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंध जैसे कई कारकों ने इस एयरलाइन की कमाई पर असर डाला। पहले से कई चुनौतियों से जूझ रही घरेलू एयरलाइन कंपनी ने पिछले वर्ष की समान तिमाही में 447.54 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

FY26 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

एक बयान में कहा गया है कि विदेशी विनिमय नुकसान को हटाकर स्पाइसजेट को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 447.70 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 424.26 करोड़ रुपये था।

Also Read: HAL Q2FY26 results: पीएसयू डिफेंस कंपनी का मुनाफा 10% बढ़कर ₹1,669 करोड़, रेवेन्यू भी 11% बढ़ा

स्पाइसजेट को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में उसका वित्तीय प्रदर्शन सकारात्मक रहेगा। स्पाइसजेट को बंद पड़े विमानों के बेड़े से संबंधित 120 करोड़ रुपये और सेवा में वापस आने वाले विमानों के संबंध में 30 करोड़ रुपये का खर्च उठाना पड़ा।

बीएसई को दी गई सूचना के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एयरलाइन कंपनी की कुल आय घटकर 835.31 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,078.21 करोड़ रुपये थी।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 12, 2025 | 5:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement