facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

अल्ट्राटेक से अदाणी तक: रद्द खदानों पर कंपनियों को राहत, सरकार ने शुरू की अंतिम मुआवजा प्रक्रिया

Advertisement

मंत्रालय ने 62 अनाआवंटित खदानों के लिए मुआवजा निर्धारण का नया ढांचा जारी किया, कंपनियों को 15 दिन में विवरण जमा करने का निर्देश

Last Updated- November 13, 2025 | 9:47 AM IST
Coal

कोयला मंत्रालय ने उन कंपनियों की संपत्तियों का मूल्य तय करने के लिए एक विस्तृत ढांचा जारी किया है जिनके कोयला ब्लॉक 2014 में रद्द कर दिए गए थे। दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद यह कदम उठाया गया है। इसका मकसद पूर्व आवंटियों को मुआवजा देने की प्रक्रिया को गति देना है।

मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘कोयला खदान (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2015 की अनुसूची-1 में सूचीबद्ध 204 कोयला खदानों में से 62 कोयला खदानों को आज तक फिर से आवंटित नहीं किया जा सका और इन 62 कोयला खदानों के पूर्व आवंटियों को मुआवजे के दावों के लिए अंतिम अवसर के रूप में आमंत्रित किया जाता है।’

उच्चतम न्यायालय द्वारा 2014 के एक आदेश के बाद 204 कोयला खदानों का आवंटन रद्द होने के बाद के मसलों को हल करने की यह अंतिम कवायदों में से एक है। दस्तावेज के मुताबिक मूल्यांकन में जमीन और पट्टे के अधिकार को छोड़कर खदान के बुनियादी ढांचे शामिल किया जाएगा। यह ढांचा 7 राज्यों की 62 खदानों पर लागू होगा, जो छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में हैं।

प्रमुख पूर्व आवंटियों की सूची में अल्ट्राटेक लिमिटेड, अदाणी पावर लिमिटेड, जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड, डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड शामिल हैं।

नई व्यवस्था के तहत कंपनियों को अधिसूचना जारी होने के 15 दिनों के भीतर वित्त वर्ष 2013-14 से वित्त वर्ष 2016-17 तक का वर्षवार विस्तृत आंकड़े देने होंगे, जिसमें संपत्ति मूल्य, मूल्यह्रास, पुनर्मूल्यांकन और देनदारियां शामिल हैं।

Advertisement
First Published - November 13, 2025 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement