facebookmetapixel
Advertisement
BiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी

Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी आज भी हुए महंगे! गोल्ड 1,24,400 रुपये के करीब; सिल्वर 1,55,600 रुपये के स्तर पर

Advertisement

सोना-चांदी में तेजी जारी! आज सोना ₹1,24,400 और चांदी ₹1,55,600 के करीब कारोबार कर रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुएं चमक रही हैं।

Last Updated- November 12, 2025 | 9:45 AM IST
Gold Silver
Representative Image

Gold-Silver Price Today, November 12: सोने चांदी के वायदा भाव कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,24,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,55,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 387 रुपये की तेजी के साथ 1,24,300 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,23,913 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 526 रुपये की तेजी के साथ 1,24,439  रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,24,444 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,24,210 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी शटडाउन और ब्याज दर कटौती की उम्मीदों से चढ़ा सोना, भाव तीन सप्ताह के हाई पर

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 911 रुपये की तेजी के साथ 1,55,598 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,54,687 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 913 रुपये की तेजी के साथ 1,55,600 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,55,850 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,55,400 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 4,132.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,116.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 23.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,139.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 51.07 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 50.74 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.42 डॉलर की तेजी के साथ 51.16 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।
यह भी पढ़ें: सोना खरीदने का वक्त आ गया! एक्सपर्ट दे रहे हैं निवेश की सलाह, बोले- अब नहीं खरीदा तो पछताएंगे

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,24,300 1,23,913 1,24,439
चांदी 1,55,598 1,54,687 1,55,600
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,132.20 4,116.30 4,139.80
चांदी 51.07 50.74 51.16

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - November 12, 2025 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement