facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में मची हाहाकार! सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर हुए बंदTata Steel Q4 Results: मुनाफा 125% उछलकर ₹2,926 करोड़ पहुंचा, निवेशकों को मिलेगा ₹4 का डिविडेंडबच्चों के लिए PPF अकाउंट: खाता खोलने का तरीका और टैक्स के नियम बेहद आसान भाषा में समझेंITC Hotels Q4 Results: मुनाफा 23% बढ़कर ₹317.43 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू ₹1,253 करोड़ के पारUpcoming IPO: SEBI ने तीन फर्मों को दी हरी झंडी, बाजार से ₹1,200 करोड़ रुपये जुटाएंगी ये कंपनियांRupee at record low: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 1 डॉलर की कीमत 96 के पारक्रेडिट स्कोर बढ़ाने का सीक्रेट: ये 3 आसान आदतें दिलाएंगी हर लोन की मंजूरी, एक्सपर्ट से समझें तरीका‘अमेरिका पर भरोसा नहीं, बातचीत तभी होगी जब वॉशिंगटन गंभीर हो’, दिल्ली में बोले ईरानी विदेश मंत्री26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून; उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्टExplainer: किस पेंशन पर कितना देना होता है टैक्स? ITR फाइल करने से पहले जानना जरूरी

India UAE trade: RBI की डॉलर पर निर्भरता घटाने की योजना, बैंकों को रुपये-दिरहम लेनदेन बढ़ाने के दे सकता है निर्देश

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, आरबीआई ने बैंकों को कोई निश्चित लक्ष्य नहीं दिया है, लेकिन उनसे इस तरह के भुगतान की जानकारी नियमित रूप से देने को कहा है।

Last Updated- August 16, 2024 | 3:46 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ व्यापार करने वाले बैंकों से कहा है कि वे अपने व्यापारिक भुगतान का कम से कम कुछ हिस्सा सीधे रुपये और दिरहम में करें। यह खबर बैंकों के पांच सूत्रों के हवाले से आई है। सूत्रों के अनुसार, आरबीआई ने बैंकों को कोई निश्चित लक्ष्य नहीं दिया है, लेकिन उनसे इस तरह के भुगतान की जानकारी नियमित रूप से देने को कहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) यात्रा के बाद 2023 में बैंकों को ऐसे भुगतान आसान बनाने के लिए कहा गया था। अब इस सलाह पर अमल करने का वक्त आ गया है। यह कदम रुपये में व्यापारिक सेटलमेंट बढ़ाने और डॉलर पर निर्भरता कम करने के भारत के प्रयास का हिस्सा है। यह एक ऐसा महत्वाकांक्षी लक्ष्य जिसे अधिकांश देशों ने हासिल नहीं किया है। बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के अनुसार, विश्व व्यापार का लगभग आधा हिस्सा डॉलर में होता है।

इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक ने रूस के साथ लोकल करेंसी में व्यापार बढ़ाने के लिए एक व्यवस्था बनाने की चर्चा फिर से शुरू की है। पिछले साल रॉयटर्स ने बताया था कि भारतीय रिफाइनरियों ने दुबई स्थित व्यापारियों के माध्यम से खरीदे गये अधिकांश रूसी तेल का भुगतान डॉलर की बजाय दिरहम में करना शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, रुपये-दिरहम बाजार को मजबूत करने के लिए, आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि यूएई को भुगतान करते समय, वे पहले किसी अन्य बैंक से दिरहम प्राप्त करने का प्रयास करें। ऐसा करने से बैंक, रुपये को डॉलर में बदलने की प्रक्रिया से बचेंगे और सीधे रुपये-दिरहम की दर पर लेनदेन कर पाएंगे।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जिसका सालाना व्यापार मार्च 2023-24 में करीब 83 अरब डॉलर रहा। इसमें भारत द्वारा 17 अरब डॉलर से ज्यादा का तेल और संबंधित सामान का आयात शामिल है। भारत का यूएई के साथ 2023-24 में 12.4 अरब डॉलर का व्यापार घाटा रहा। जब हम अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ स्थानीय मुद्राओं में लेन-देन करेंगे, तो हमें डॉलर में भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। इससे हमारे देश से डॉलर बाहर नहीं जाएंगे, खासकर तब जब हम दूसरे देशों से ज्यादा सामान खरीद रहे हों।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों को यह नहीं कहा है कि वे सभी दिरहम के भुगतान सिर्फ एक ही तरीके से करें। बल्कि, आरबीआई चाहता है कि भारतीय रुपये और यूएई दिरहम के बीच व्यापार बढ़े, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत हों।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय बैंक के निर्देश के बाद, अब बैंक शायद दूसरे बैंकों से दिरहम लेने की कोशिश करेंगे, न कि सीधे डॉलर में बदलने की। हालांकि बैंक और ग्राहक इस नई व्यवस्था को अपनाने के लिए तैयार दिख रहे हैं, लेकिन एक वरिष्ठ बैंकर ने बताया कि यह अभी शुरुआती फेज में है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 16, 2024 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement