facebookmetapixel
Advertisement
रिश्वत के आरोपों पर PVR आईनॉक्स की शुरुआती जांच पूरी, कोई सबूत नहीं मिलामिंडा कॉर्प की वैश्विक बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, निर्यात लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपयेवोडाफोन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 363 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग पर केंद्र की याचिका खारिजयात्रियों का भरोसा जीतने के लिए सुरक्षा में वैश्विक मानकों से आगे निकले एअर इंडिया : चंद्रशेखरनइलेक्ट्रिक मोटरसाइकल बाजार में उतरने की तैयारी, 150-300 सीसी सेगमेंट पर एथर की नजरAI की असली चुनौती रोजगार और रचनात्मकता पर पड़ने वाले असर में छिपी हैशिक्षा पर खर्च बढ़े, राज्यों को मिले अधिक अधिकार, तभी युवा आबादी बनेगी विकास का आधारEditorial: वृद्धि के लिए नियमों में सुधार जरूरी, राज्यों के बीच नियामकीय बाधाएं दूर करने पर जोरSEBI का बड़ा फैसला, सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले FPI को राहतगोल्ड लोन की मांग बढ़ी, NBFC के कर्ज में 68.5 फीसदी की तेज बढ़ोतरी

सिस्टम गड़बड़ी के बाद सतर्क NPCI, 2025 में कुछ चुनिंदा थर्ड पार्टी UPI ऐप को ही मिली मंजूरी

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, ऐसा अप्रैल में सिस्टम में आई गड़बड़ी की वजह से हुआ था और इसकी वजह एपीआई कॉल में अचानक हुई बढ़ोतरी थी

Last Updated- December 30, 2025 | 10:22 PM IST
NPCI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 2025 में नए थर्ड-पार्टी यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ऐप्लिकेशन को मंजूरी देने में अधिक सतर्कता बरती। सूत्रों के अनुसार, ऐसा अप्रैल में सिस्टम में आई गड़बड़ी की वजह से हुआ था और इसकी वजह एपीआई कॉल में अचानक हुई बढ़ोतरी थी।

रिटेल भुगतान से जुड़ी शीर्ष संस्था ने 2025 में 13 नए थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप को मंजूरी दी जिनमें से पांच केवल एक विशेष उपयोगकर्ता समूह के लिए सक्रिय थे। इसकी तुलना में 2024 में 18 नए ऐप पूरी तरह से लाइव हो गए थे। एक सूत्र के अनुसार, लगभग 20 थर्ड-पार्टी ऐप मंजूरी पाने के विभिन्न चरणों में हैं जो एनपीसीआई से पूर्ण अनुमति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ताजा डेटा के अनुसार यूपीआई तंत्र में 45 थर्ड-पार्टी ऐप्लीकेशन प्रदाता (टीपीएपी) हैं जो भुगतान सेवा प्रदाता (पीएसपी) बैंकों द्वारा संचालित हैं।

तंत्र को सुरक्षित बनाने के लिए नए ऐप्स को लेकर सावधानी बरती जा रही है ताकि भुगतान धोखाधड़ी पर लगाम लगे। एनपीसीआई के डेटा के अनुसार, 2023 तक नए टीपीएपी को मिलने वाली मंजूरी की संख्या दहाई से कम थी।

Advertisement
First Published - December 30, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement