facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Stocks to buy: ऐंजल वन के एक्सपर्ट की सलाह, इन 3 स्टॉक्स में दिख रहा मौका; ₹330 से ₹750 तक के टारगेट

Advertisement

Stocks to buy today: ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन लिमिटेड में इक्विटी तकनीकी एनालिस्ट राजेश भोसले ने आज तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।

Last Updated- February 23, 2026 | 8:57 AM IST
Stocks to Watch today

Stocks to buy Today: भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत सकारात्मक मूड के साथ करने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी में मजबूती और वैश्विक जोखिम भावना में सुधार के चलते निवेशकों का रुझान खरीद की ओर दिखाई दे रहा है। यह माहौल अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट के अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कुछ टैरिफ नियमों को खारिज किए जाने के बाद बना है। इस बीच, ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन लिमिटेड में इक्विटी तकनीकी एनालिस्ट राजेश भोसले ने आज तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। इनमें एनटीपीसी, पेट्रोनेट एलएनजी और ग्रेफाइट इंडिया शामिल हैं।

NTPC

एनटीपीसी में तेजी का रुख बना हुआ है और पिछला बंद भाव 373 रुपये रहा। शेयर ने अलग-अलग चार्ट पर मजबूती दिखाई है। वीकली चार्ट पर यह मार्च 2025 के ऊपरी स्तर से ऊपर निकल चुका है। इससे लंबे समय से बन रहा पैटर्न टूट गया है और आगे तेजी के संकेत मिल रहे हैं।

डेली चार्ट पर भी फ्लैग पैटर्न का ब्रेकआउट दिख रहा है। आरएसआई 60 से ऊपर है, जो मजबूत ट्रेंड की ओर इशारा करता है। ऐसे में NTPC को 373 से 370 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। स्टॉप लॉस 362 रुपये और टारगेट प्राइस 393 रुपये रखा जा सकता है।

Petronet LNG

पेट्रोनेट एलएनजी का पिछला बंद भाव 306 रुपये रहा। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद इस शेयर ने मजबूती दिखाई है। डेली चार्ट पर इनवर्स हेड एंड शोल्डर पैटर्न का ब्रेकआउट हुआ है, जो तेजी का संकेत देता है। ब्रेकआउट के दौरान वॉल्यूम में बढ़ोतरी हुई है और शेयर सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे सकारात्मक रुख बना हुआ है। इस शेयर को ₹306 से ₹302 के आसपास खरीदा जा सकता है। स्टॉप लॉस ₹294 और लक्ष्य ₹330 रखा जा सकता है।

Graphite India

ग्रेफाइट इंडिया में भी बुलिश आउटलुक दिया है। शेयर का पिछला बंद भाव ₹692 रहा। यह शेयर पिछले करीब 8 साल से एक दायरे में चल रहा था, लेकिन अब मंथली चार्ट पर बड़ा ब्रेकआउट दिख रहा है। डेली चार्ट पर भी राउंडिंग पैटर्न बन रहा है, जो आगे बढ़त का संकेत देता है। तेजी के दौरान वॉल्यूम ज्यादा और गिरावट में वॉल्यूम कम रहना बताता है कि निचले स्तर पर खरीदारी हो रही है। इस शेयर को ₹692 से ₹685 के आसपास खरीदा जा सकता है। स्टॉप लॉस 660 रुपये और टारगेट 750 रुपये पर रखा जा सकता है।

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement