facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% कियाPM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तय

प्रवासी भारतीयों की पसंद में बदलाव: NRI जमा योजनाओं में दर्ज की गई 16 फीसदी की बड़ी गिरावट

Advertisement

दिसंबर 2025 के अंत तक कुल एनआरआई जमा 169.27 अरब डॉलर रही। यह रकम दिसंबर 2024 में 161.80 अरब डॉलर और नवंबर 2025 में 167.97 अरब डॉलर थी

Last Updated- February 20, 2026 | 10:00 PM IST
dollar
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

विदेश में रहने वाले प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) द्वारा भारत की जमा योजनाओं में जमा की जाने वाली रकम में कमी आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से दिसंबर 2025 के दौरान एनआरआई जमा योजनाओं में 15.97 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई और इस अवधि के दौरान 11.20 अरब डॉलर जमा हुए। इससे पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 13.33 अरब डॉलर था।

दिसंबर 2025 के अंत तक कुल एनआरआई जमा 169.27 अरब डॉलर रही। यह रकम दिसंबर 2024 में 161.80 अरब डॉलर और नवंबर 2025 में 167.97 अरब डॉलर थी।

एनआरआई जमा योजनाओं में मुख्य रूप से तीन तरह के खाते शामिल होते हैं मसलन विदेशी मुद्रा प्रवासी जमा (एफसीएनआर), प्रवासी बाह्य (एनआरई) जमाएं और प्रवासी सामान्य (एनआरओ) जमाएं। अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान एफसीएनआर (बैंक) जमा में खास तौर पर बड़ी गिरावट आई। इस अवधि में इसमें केवल 2.04 अरब डॉलर आए जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 6.46 अरब डॉलर जमा हुए थे।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement