facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

मोदी-लूला के बीच होगी ऐतिहासिक वार्ता, विमानन और फार्मा क्षेत्र में होंगे कई बड़े द्विपक्षीय समझौते

Advertisement

निजी क्षेत्र में एम्ब्रेयर और अदाणी डिफेंस ऐंड एरोस्पेस के बीच भारत में ई175 विमान की अंतिम असेंबली लाइन के निर्माण के लिए समझौता होने की संभावना है

Last Updated- February 20, 2026 | 11:11 PM IST
Modi Lula
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ प्रधानमंत्री मोदी | फाइल फोटो

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की भारत यात्रा के दौरान दोनों देश निजी क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल्स, विमानन, एथनॉल उत्पादन और व्यापार सहित आधा दर्जन से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रपति की यात्रा रविवार को समाप्त होगी।

निजी क्षेत्र में एम्ब्रेयर और अदाणी डिफेंस ऐंड एरोस्पेस के बीच भारत में ई175 विमान की अंतिम असेंबली लाइन के निर्माण के लिए समझौता होने की संभावना है। साथ ही दोनों देशों की दवा कंपनियों के बीच भी समझौते होंगे, जिनमें बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड और ल्यूपिन लिमिटेड शामिल हैं।

ब्राजील की व्यापार एवं निवेश संवर्धन एजेंसी, एपेक्स ब्रासील भारत में अपना कार्यालय खोलेगी। उसका फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (फिक्की) से समझौता होगा। भारत-ब्राजील व्यापार मंच की बैठक के दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति इस कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति के बीच शनिवार को राजधानी में वार्ता होगी। दोनों पक्ष महत्त्वपूर्ण खनिजों और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर सहयोग बढ़ाने के लिए भी तैयार हैं। ब्राजील के कृषि मंत्रालय ने कहा है कि ब्राजील भारत को मांस, विशेष रूप से चिकन का निर्यात बढ़ाना चाहता है, साथ ही कुछ भारतीय फलों और मेवों के आयात की अनुमति भी देना चाहता है। ब्राजील विश्व में पोल्ट्री का सबसे बड़ा निर्यातक है। संभावना है कि ब्राजील भारत को अनार और मैकाडामिया नट्स के निर्यात की अनुमति देगा।

मोदी के साथ-साथ वैश्विक दक्षिण की एक सशक्त आवाज माने जाने वाले लूला भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। उन्होंने एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लिया। वह बुधवार शाम को तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी चौथी भारत यात्रा है। उनके साथ उनके 14 मंत्री और ब्राजील की कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों सहित एक मजबूत व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

मोदी और लूला की चर्चा बहुपक्षीय मंचों में सहयोग, सुधारित बहुपक्षवाद, वैश्विक शासन और विकासशील देशों से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित होगी। दोनों देशों ने 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर तक बढ़ाने और भारत-मर्कोसुर तरजीही व्यापार समझौते का विस्तार करने का लक्ष्य रखा है। ब्राजील लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

2025 में भारत-ब्राजील का द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब डॉलर था, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा दोनों देशों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद से मोदी और लुला लगातार संपर्क में हैं। मोदी ने जुलाई में ब्राजील का दौरा किया, जहां दोनों ने रक्षा, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा पर मिलकर काम करने और व्यापार बढ़ाने के लिए ‘गैर-टैरिफ बाधाओं’ को कम करने पर सहमति व्यक्त की।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement