facebookmetapixel
Advertisement
संप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंपMutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचल

अमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे

Advertisement

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले और ट्रंप की नई टैरिफ घोषणा का अध्ययन भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है ताकि आगामी अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जाए

Last Updated- February 21, 2026 | 6:21 PM IST
Modi Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री मोदी | फाइल फोटो

भारत सरकार अमेरिका के ताजा घटनाक्रम पर पूरी नजर रखे हुए है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बीते शुक्रवार को राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एक बड़े फैसले को गलत ठहराया। कोर्ट ने माना कि ट्रंप ने 1977 के इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पॉवर्स एक्ट (IEEPA) के जरिए टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं रखते थे। यह कानून सिर्फ राष्ट्रीय आपात स्थिति के लिए बनाया गया था।

कोर्ट के इस फैसले के बाद ट्रंप ने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने घोषणा की कि 24 फरवरी से अमेरिका में आने वाले कई आयातित सामानों पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त ड्यूटी लगेगी। यह ड्यूटी सेक्शन 122 के तहत लगाई जा रही है। इसमें भारत से आने वाले ज्यादातर सामान भी शामिल होंगे, जब तक कोई खास छूट न मिले।

इस बदलाव से भारत को फायदा होने की संभावना दिख रही है। भारत के अमेरिका को होने वाले कुल निर्यात का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा अब 18 प्रतिशत के मौजूदा टैरिफ से बच सकता है। पहले यह टैरिफ 25 प्रतिशत था, लेकिन हाल ही में हुए ट्रेड डील में इसे घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया।

Also Read: Explainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

अंतरिम समझौते की तैयारी तेज

कुछ हफ्ते पहले 7 फरवरी को भारत और अमेरिका ने एक साथ बयान जारी किया था। दोनों ने एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति जताई थी। अमेरिका ने भारत पर लगे 25 प्रतिशत के दंडात्मक टैरिफ हटा दिए थे। ऐसा भारत के रूसी तेल खरीदना बंद करने के वादे को मानते हुए किया गया था।

अब दोनों देश इस डील के कानूनी दस्तावेज को अंतिम रूप देने में लगे हैं। भारत की तरफ से मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन के नेतृत्व में एक टीम रविवार को वॉशिंगटन रवाना हो रही है। टीम वहां जाकर समझौते के कानूनी टेक्स्ट पर बातचीत करेगी। दोनों पक्षों का मकसद मार्च तक इस समझौते पर दस्तखत करना है।

भारत सरकार ने आधिकारिक बयान में कहा है कि वो सुप्रीम कोर्ट के फैसले और ट्रंप की नई घोषणा का बारीकी से अध्ययन कर रही है। इन कदमों का भारत की अर्थव्यवस्था और व्यापार पर क्या असर पड़ेगा, इसकी जांच जारी है।

Advertisement
First Published - February 21, 2026 | 6:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement