facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Dividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्ट

Advertisement

फरवरी के आखिरी हफ्ते में छह कंपनियां डिविडेंड देंगी, जिसकी रिकॉर्ड डेट और एक्स डेट 23 से 27 फरवरी के बीच फिक्स है

Last Updated- February 21, 2026 | 4:49 PM IST
Dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आने वाला हफ्ता काफी हलचल भरा रहने वाला है। अगर आप भी उन निवेशकों में से हैं जो सिर्फ शेयर की कीमत बढ़ने का इंतजार नहीं करते, बल्कि कंपनी के मुनाफे में भी हिस्सेदारी चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। फरवरी के आखिरी हफ्ते में शेयर बाजार की 6 बड़ी कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही हैं।

आसान भाषा में कहें तो जब कंपनियां अच्छा मुनाफा कमाती हैं, तो वे उस मुनाफे का एक हिस्सा अपने शेयरधारकों को नकद के रूप में देती हैं, जिसे डिविडेंड कहा जाता है। अगले हफ्ते PI इंडस्ट्रीज से लेकर NBCC तक, कई कंपनियों की ‘एक्स-डेट’ (Ex-Date) नजदीक है।

सोमवार से शुरू होगा डिविडेंड का सिलसिला

सोमवार को पहला नंबर है PI Industries Ltd का। कंपनी का सिक्योरिटी कोड 523642 और सिक्योरिटी नेम PIIND है। कंपनी ने 23 फरवरी 2026 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी 5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। यानी जिन निवेशकों के पास 23 फरवरी तक कंपनी के शेयर रहेंगे, वे इस डिविडेंड के हकदार होंगे।

इसके बाद AK Capital Services Ltd (सिक्योरिटी कोड 530499, सिक्योरिटी नेम AKCAPIT) 24 फरवरी 2026 को एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी। रिकॉर्ड डेट भी 24 फरवरी 2026 ही है। कंपनी ने 22 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह इस सूची में सबसे ज्यादा प्रति शेयर डिविडेंड है।

Also Read: Stock Split: निवेशकों की मौज! एक शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, नोट कर लें इन 2 कंपनियों की रिकॉर्ड डेट

25 फरवरी 2026 को NBCC (India) Ltd (सिक्योरिटी कोड 534309, सिक्योरिटी नेम NBCC) की बारी है। कंपनी ने 0.1200 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों 25 फरवरी 2026 तय की गई हैं।

26-27 फरवरी को तीन कंपनियां लिस्ट में

26 फरवरी 2026 को Stratmont Industries Ltd (सिक्योरिटी कोड 530495, सिक्योरिटी नेम STRATMONT) एक्स-डेट पर जाएगी। कंपनी 0.1000 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। रिकॉर्ड डेट भी 26 फरवरी 2026 ही है।

27 फरवरी 2026 को दो कंपनियां एक साथ एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगी। पहली है Dhunseri Ventures Ltd (सिक्योरिटी कोड 523736, सिक्योरिटी नेम DVL)। कंपनी ने 3.5000 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 27 फरवरी 2026 तय की गई हैं।

उसी दिन Spice Islands Industries Ltd (सिक्योरिटी कोड 526827, सिक्योरिटी नेम SPICEISLIN) भी एक्स-डेट पर जाएगी। कंपनी 0.5000 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी 27 फरवरी 2026 है।

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, डिविडेंड के मामले में एक्स-डेट बेहद अहम होती है। अगर कोई निवेशक एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदता है और रिकॉर्ड डेट तक उसके पास शेयर रहते हैं, तो उसे डिविडेंड मिलता है। एक्स-डेट के दिन या उसके बाद शेयर खरीदने पर उस बार का डिविडेंड नहीं मिलता।

एक्सपर्ट का कहना है कि फरवरी के इस हफ्ते में 23 से 27 फरवरी के बीच अलग-अलग तारीखों पर ये छह कंपनियां अंतरिम डिविडेंड दे रही हैं। प्रति शेयर डिविडेंड की रकम 0.1000 रुपये से लेकर 22 रुपये तक है। निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट को ध्यान में रखकर अपने निवेश की योजना बनाएं।

Advertisement
First Published - February 21, 2026 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement